आपका दिन मंगलमय हो-आज का राशिफल 7 मई 2020

दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है।बुधवार का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: इस साल किसी बात को लेकर परिवार में टकराव हो सकता है। निजी स्तर पर आप सफल रहेंगे। जीवन में स्थिरता लाने के लिए आप प्रयत्नशील रहेंगे और प्रोफेशनल क्षेत्र में भविष्य सुनिश्चित करने के लिए प्रयास शुरू करेंगे।

मेष राशि – Mesh Rashi 7 May 2020 , Aries Horoscope 7 May 2020
नए विकल्प जो पहले उतने अच्छे नहीं लग रहे थे अब उनके बारे में दुबारा सोचने का समय आ रहा है। इसी के चलते ज़िन्दगी में नयी उम्मीद जगेगी जो आपको नयी मंजिलों तक ले जाए। अपने आप को बेहतर साबित करने में लगे रहेगे। दिन प्रसन्नता पूर्वक व्यतीत होगा। कारोबार में नए सौदे लाभकारी सिद्ध होंगे।नए व्यापारिक सम्बन्ध बनेगे। धन संग्रह करने में सफल होंगे ।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 7 May 2020 , Taurus Horoscope 7 May 2020
किसी व्यक्ति विशेष से मिलने की उत्कण्ठा रहेगी। संतान की लापरवाही से नुकसान हो सकता है। सतर्क रहें। आजीविका संबंधी समस्या का समाधान हो सकता हे। विरोधियों से सावधान रहें। लोगों से तकरार की स्तिथि बढ़ सकती है। लोगों को समझने में जो आपकी ओर से प्रयास रहे हैं अब उसमें भी कमी आ सकती है।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 7 May 2020 , Gemini Horoscope 7 May 2020
जो लोग आपसे दूर हट चुके थे अब वो आपके करीब आना चाह रहे हैं। आप भी लोगों की अच्छाई को समझने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं और यह बहुत अच्छी बात है।पारिवारिक सुख मिलेगा। पत्नी के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। भागीदारी के कामों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।घमंड का त्याग करें और सहज रहें।

कर्क राशि – Kark Rashi 7 May 2020 , Cancer Horoscope 7 May 2020
रिश्तों में तकरार बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। कुछ उतार-चढ़ाव पहले से था अब उसे और ज्यादा समझने की और सँभालने की जरूरत बन रही है। कार्यस्थल पर आज किसी से बहस न करें। कर्मचारियों पर अत्यधिक भरोसा न करें। कम समय में काम पूरे होंगे

सिंह राशि – Singh Rashi 7 May 2020 , Leo Horoscope 7 May 2020
आपकी आदतों के कारण परिजन आप से नाराज रहेंगे। संतान के विवाह के लिए चिंतित रहेंगे। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे। करियर में सफलता के शुभ संकेत मिलेंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं।अगर अपने काम या कारोबार को आगे बढ़ाना है तो कुछ और सीखने या समझने की जरूरत है। अपने कामकाज को धनलाभ से बढ़कर समझने की कोशिश करनी होगी।

कन्या राशि – Kanya Rashi 7 May 2020 , Virgo Horoscope 7 May 2020
अपने लिए आपने बहुत कुछ कर लिया अब अपनों के लिए कुछ करने का समय आ रहा है। यह विचार इस वजह से भी अहम है क्योंकि आपके अपनों ने भी आपके लिए बहुत कुछ किया है। आज आर्थिक उन्नति होगी। व्यवसाय के क्षेत्र में विशेष लाभ का योग बन रहा है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। माता-पिता से तालमेल कम जमेगा।

तुला राशि – Tula Rashi 7 May 2020 , Libra Horoscope 7 May 2020
सामाजिक आयोजनों में आप की अहम भूमिका रहेगी। दोस्तों के साथ मिलकर किसी काम को अंजाम देंगे। संतान की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। सोच-समझकर कार्य करना लाभप्रद रहेगा। यात्रा होगी।अब आपको इस बात का आभास हो रहा है की सिर्फ पैसा ही सबकुछ नहीं है, बल्कि जिंदगी में कुछ पाने के लिए और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। इस नयी उमंग के साथ आगे बढ़ने का समय आ रहा है।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 7 May 2020 , Scorpio Horoscope 7 May 2020
आपकी दिनचर्या में बदलाव होगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। परिणय सम्बन्ध की बातों में मजबूती आएगी। नवीन योजनाओं पर धन खर्च होगा।आपके खर्चे बढ़ रहे हैं और उसका असर अभी भी बना रह सकता है। यह और बात है कि धनलाभ की संभावनाएं अब और बेहतर होती चली जा रही हैं।

धनु राशि – Dhanu Rashi 7 May 2020 , Sagittarius Horoscope 7 May 2020
हाल ही में आपने अपने पैसे को ठीक से संभाला नहीं और हालात अब बदल रहे हैं और आपकी आर्थिक स्तिथि बेहतर हो रही है, इसलिए सूझबूझ से अपने कदम आगे बढाने का समय आ रहा है। क्रोध न करें। बोलने से पहले विचार करें। पुराने मित्रों से मुलाकात सम्भव है। रुके कामों, लेनदेन में सफलता की संभावना है। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा पर जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।

मकर राशि – Makar Rashi 7 May 2020 , Capricorn Horoscope 7 May 2020
दिन शुभ है। लंबे समय से रुके कार्य आज पूरे हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय उपयुक्त है। खेल से जुड़े लोगों को उपलब्धि हासिल होने के योग हैं। परिवार में मेल-मिलाप बढ़ेगा। अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा। लोगों की बात को और लोगों की नाराज़गी को समझना होगा। उसके पीछे आपके लिए कोई अच्छाई छुपी हुई हो सकती है, इस वजह से भी कोई तीखी बात कहने से बचना होगा।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 7 May 2020 , Aquarius Horoscope 7 May 2020
हालात आपकी आर्थिक स्तिथि को बेहतर करने के लिए मज़बूत हो रहे हैं, पर पैसा कहाँ से और किस रूप से आ रहा है इस बात को समझने की कोशिश तो करनी ही पड़ेगी। आज आर्थिक साधनों में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक कार्यों में आप को सीमित रहना चाहिए। समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। पेट से सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।

मीन राशि – Meen Rashi 7 May 2020 , Pisces Horoscope 7 May 2020
परिवार के मांगलिक आयोजनों में शामिल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। नवीन कार्ययोजना शुरू हो सकती है। ईश्वर के प्रति श्रद्धा बढ़ेगी। कामकाज के क्षेत्र में आपको और ज्यादा झूझने की जरूरत पड़ेगी। कई तरह की नयी रुकावटें भी ऐसी हैं जिन्हें आपको भलीभांति समझना तो पड़ेगा ही।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1