Onion Import Norms

अगले वर्ष 31 जनवरी तक नहीं रूलाएंगी प्याज

घरेलू बाजार में आपूर्ति सुनिश्चित करने और कीमतें थामने के लिए सरकार ने Onion आयात पर छूट 31 जनवरी तक बढ़ाने का फैसला किया है। सरकार ने 21 अक्टूबर को Onion आयात के कुछ प्रावधानों में छूट का एलान किया था। यह छूट 15 दिसंबर तक के लिए दी गई थी। कृषि मंत्रालय ने कहा कि आयात प्रावधानों में छूट सशर्त होगी। भारत आने वाले कंसाइनमेंट को जांचा जाएगा और कीट आदि से मुक्त होने पर ही उन्हें बाजार में आने की अनुमति मिलेगी। जांच में कोई भी खामी पाए जाने पर कंसाइनमेंट वापस भेज दिया जाएगा।

कृषि मंत्रालय ने गुरुवार को आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि बाजार में Onion की ऊंची कीमतों को लेकर आम लोगों में चिंता है। इसी को ध्यान में रखते हुए Onion आयात नियमों में दी गयी ढील को अब 31 जनवरी, 2021 तक के लिए बढ़ाया जा रहा है।

मंत्रालय के मुताबिक आयात नियमों में दी गई ढील कई तरह की शर्तों पर आधारित है। इन शर्तों के तहत आयातकों से यह शपथपत्र भी लिया जाएगा कि आयातित Onion का इस्तेमाल केवल खपत के लिए किया जाएगा।


निजी कारोबार के जरिए Onion का आयात हो रहा है। नई फसल पहुंचने के साथ देश के कुछ हिस्सों में Onion की कीमतों में कमी आनी शुरू हो गई है। उदाहरण के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में Onion का भाव 40 रुपये प्रति किलोग्राम के नीचे आ गया है। इससे पहले अक्टूबर में Onion की कीमतें 65-70 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर तक पहुंच गयी थीं। इसके बाद सरकार ने आयात से जुड़े प्रावधानों में छूट की घोषणा की थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1