आपका दिन मंगलमय हो आज का राशिफल 3 जून 2020

आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और दिन बुधवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 3 जून का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (3 June 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि – Mesh Rashi 3 June 2020 , Aries Horoscope 3 June 2020

कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं. आज पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य की योजनाओं पर भी सोच-विचार कर सकते हैं। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आपके स्वभाव में संयम बना रहेगा, जिससे आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। परिवार के किसी काम के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है। तुलसी के पौधे में पानी डालें, दिन अच्छा बीतेगा।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 3 June 2020 , Taurus Horoscope 3 June 2020

आज कोई शुभ सूचना मिलने वाली है। आज आपको जो अवसर मिले, उनके लिए खुद को तैयार रखें। आपकी महत्वाकांक्षाएं आज चरम पर रहेंगी। सफलता के लिए आप पूरी कोशिश भी करेंगे। लोग आज आपसे किसी तरह की सलाह भी ले सकते हैं। इस राशि के जिन लोगों की स्वीट्स की शॉप है, उनकी इनकम में आज इजाफा होने वाला है।आज आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे। कोई बड़ा काम भी पूरा होगा। भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ायें, दिन अच्छा बीतेगा। अपनी सोच को जरा लचीला बनाएं। वित्तीय मामलों पर ध्यान दें। खर्च बढ़ सकता है।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 3 June 2020 , Gemini Horoscope 3 June 2020

माता-पिता का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। ऐसा लगता है आप जानते हैं कि लोग आपसे क्या चाहते हैं, लेकिन आज अपने खर्चों को बहुत ज्यादा बढ़ाने से बचें। परिवार के सदस्य आपके नजरिए का समर्थन करेंगे। कामकाज में व्यस्तता के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ेगा। करिअर से जुड़े फैसले खुद करें, बाद में इसका लाभ आपको मिलेगा। आप जिस प्रतियोगिता में भी कदम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। जब आप किसी के साथ रहते हैं, तो थोड़े-बहुत झगड़े होते ही हैं। आपका अपने जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है।

कर्क राशि – Kark Rashi 3 June 2020 , Cancer Horoscope 3 June 2020

यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। जिन्हें आप चाहते हैं, उनके साथ उपहारों का लेन-देन करने के लिए अच्छा दिन है। ताज़ा फूल की तरह अपने प्यार में भी ताज़गी बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में प्रगतिशील और बड़े बदलाव करने में सहकर्मी आपका पूरा सहयोग करेंगे। आपको भी तेज़ी से क़दम उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए। मातहतों को कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित करना सकारात्मक परिणाम देगा। अपनी ख़ासियत और भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय हैं ।

सिंह राशि – Singh Rashi 3 June 2020 , Leo Horoscope 3 June 2020

आज बिजनेस के लिए दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में जिससे मिलेंगे वह व्यक्ति आपके आइडिया से प्रभावित होगा। वर्क प्लेस पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जायेगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा, ड्राई फ्रूटस खाएं। दाम्पत्य जीवन में पहले से चल रहे विवाद से राहत मिलेगी। अपने खर्चों को कंट्रोल करें, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। सूर्य भगवान को जल अर्पित करें, काम आसानी से होंगे।

कन्या राशि – Kanya Rashi 3 June 2020 , Virgo Horoscope 3 June 2020

आज का दिन फायदा देने वाला है। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी, जिसके चलते आप सफलता की ओर तेजी से बढ़ेंगे। ऐसी सभी चीजो से दूर रहें, जो आपकी तरक्की में रूकावट बन रही हो। घरवालों के साथ समय बिताना खुशनुमा अनुभव देगा। अपने काम में तेजी लाने के लिए आप तकनीक से जुड़ी चीजों में निवेश कर सकते हैं। आज अपनी निजी बातें किसी से शेयर ना करें, कोई इसका गलत फायदा उठा सकता है। चींटी को आटा खिलायें, मन प्रसन्न रहेगा।

तुला राशि – Tula Rashi 3 June 2020 , Libra Horoscope 3 June 2020

आज निवेश के जो नए अवसर आपकी ओर आएं, उनपर विचार करें। लेकिन धन तभी लगाएं जब आप उन योजनाओं का भली-भांति अध्ययन कर लें। जिसपर आप यकीन करते हैं, मुमकिन है वह आपको पूरा सच न बता रहा हो। आपकी दूसरों को राजी करने की क्षमता आने वाली मुश्किल को हल करने में कारगर साबित होगी। प्यार का बुखार आपके सर पर चढ़ने के लिए तैयार है। इसका अनुभव कीजिए। आपको अपने भागीदार को आपकी योजना से जुड़े रहने के लिए मनाने में दिक्कत होगी। अपनी बातचीत में मौलिकता रखें, क्योंकि किसी भी तरह का बनावटीपन आपको फायदा नहीं पहुंचाएगा।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 3 June 2020 , Scorpio Horoscope 3 June 2020

कुछ ज़रूरी योजनाएँ क्रियान्वित होंगी और ताज़ा आर्थिक मुनाफ़ा पहुँचाएंगी। आज आप यह जानकर बहुत उदास महसूस करेंगे कि कोई ऐसा जिसपर आपने हमेशा विश्वास किया, दरअसल उतना भरोसेमंद नहीं है। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काफ़ी सम्वेदनशील होंगे- अपने जज़्बात पर क़ाबू रखें और ऐसा कोई ग़ैरज़िम्मेदाराना काम न करें जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में तरक़्क़ी मिलेगी। चीज़ों और लोगों को तेज़ी-से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी।

धनु राशि – Dhanu Rashi 3 June 2020 , Sagittarius Horoscope 3 June 2020

आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पड़ोसियों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी। साइंस के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। बिजनेस में पिता को सहयोग करेंगे। खानपान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है। अविवाहितों की शादी तय होने के योग बन रहे हैं। रैनबसेरा में कंबल दान करें। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है।

मकर राशि – Makar Rashi 3 June 2020 , Capricorn Horoscope 3 June 2020

आज आपका ईर्ष्यालु स्वभाव आपको उदास और दुःखी बना सकता है। दूसरों के सुख-दुःख बांटने की आदत विकसित करें। पिता के साथ तनाव दूर करने के लिए अच्छा दिन है। हालात ठीक करने की ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर लें और सकारात्मक तौर पर पहल करें, सफल रहेंगे। आज आध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी, आध्यात्म से जुड़ी किताबें भी पढ़ सकते हैं । एजुकेशन से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन है। साथी के साथ लंबे समय से चला आ रहा मनमुटाव दूर होगा। गाय को रोटी खिलायें, आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 3 June 2020 , Aquarius Horoscope 3 June 2020

अपने खर्चों पर काबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियां निकालने की आदत को नजरअन्दाज करें। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें।आपकी आँखें चमकने लगेंगी और धड़कनें तेज़ हो जाएंगी, आज जब आप अपनी सपनों की राजकुमारी से मिलेंगे। साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वग़ैरह से दूर रहें। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है।

मीन राशि – Meen Rashi 3 June 2020 , Pisces Horoscope 3 June 2020

दिन उत्तम रहेगा. विचारों में ठहराव आने से आपके बारे में राय बदलेगी और नए अवसर मिलेंगे. आज का दिन यादगार रहने वाला है। किसी सामूहिक गतिविधि की लीडरशिप करेंगे। परिवार से जुड़ी परेशानी आज खत्म हो जायेगी। दूसरों की मदद करने के लिए आप हर संभव कोशिश भी करेंगे। ऐसे लोगों से कॉन्टैक्ट करने की कोशिशकरें, जो आप के लिए महत्वपूर्ण हो। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई में मन लगेगा। इस राशि के जो लोग पुलिस में हैं आज उन्हें पदोन्नति का अवसर मिल सकता है। मां शेरावली को लाल चुनरी चढ़ायें, शारीरिक रूप से आप फिट रहेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1