बिहार में एक दिन में 27 नए Corona पॉजिटिव केस मिले, संख्या 170 पहुंचा

बिहार में गुरुवार को Corona के एक दिन में सबसे ज्यादा 27 नए मरीजों की पहचान की गई। इनमें 8 मरीज पटना के खाजपुरा इलाके के हैं। ये सभी एक ही घर के रहने वाले हैं। इनमें दो किराएदार और बाकी के 6 एक ही परिवार के सदस्य हैं। खाजपुरा में अब तक 17 जबकि पटना में 25 मरीज मिल चुके हैं। इसके साथ ही राज्य में Corona से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 170 पर पहुंच गई।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि पहली रिपोर्ट में चार नए Corona पीड़ितों की पहचान की गई। ये सभी मरीज मुंगेर के जमालपुर के निवासी है। इनमें 3 महिला और एक पुरुष शामिल हैं। महिलाओं की उम्र 68, 61 और 60 वर्ष है, जबकि पुरुष की उम्र 30 वर्ष है। ये पूर्व से संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। दूसरी रिपोर्ट में सासाराम (रोहतास) के एक 36 वर्षीय मरीज के संक्रमित होने की जानकारी दी गई। तीसरी रिपोर्ट में पुन: सासाराम, के ही 2 नए पुरुष मरीजों की पहचान की गई। इनमें एक की उम्र 28 साल और दूसरे की उम्र 29 साल है। ये भी पूर्व में संक्रमित के संपर्क में आने से पीड़ित हुए है। वहीं, चौथी रिपोर्ट में भी सासाराम के ही तीन और पीड़ितों की पहचान की गई। इनकी उम्र 63, 38 और 17 साल हैं। सासाराम में गुरुवार को कुल 6 मरीज सामने आए। रोहतास में अब तक 7 मरीज हो चुके हैं।

वहीं, गुरुवार की रात आई रिपोर्ट के अनुसार कैमूर जिले के चैनपुर से भी 8 लोगों की Corona पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इनमें 4 साल के बच्चे के साथ 12,17, 24 और 35 साल के 4 पुरुष और तीन महिलाएं भी शामिल हैं, जिनकी उम्र 17 साल और 18-18 साल है। उक्त सभी लोग सासाराम की पहली पॉजिटिव महिला के संपर्क में आए थे। वहीं सीवान जिले के गोरियाकोठी गांव से भी मिले एक नए मरीज की उम्र 20 साल बताई जा रही है। इसके बाद देर रात आई अंतिम रिपोर्ट में खाजपुरा के आठ मरीजों की पुष्टि की गई। इनमें 14, 23-23, 24, 30 और 57 साल की महिलाओं के साथ एक 8 साल की बच्ची और 35 साल का पुरुष भी शामिल है।

बिहार में नए जिलों में Corona के संक्रमण का विस्तार हो रहा है। पिछले दो दिनों में तीन नए जिलों कैमूर, पूर्वी चंपारण और बांका में Corona के नए मरीज मिले है। अबतक राज्य के 18 जिलों में Corona के संक्रमण की पहचान की जा चुकी है। इनमें नालंदा और मुंगेर में 31-31 Corona पीड़ितों की पहचान की जा चुकी है। वहीं, सीवान में 30, पटना में 25, बेगूसराय में 9, बक्सर-कैमूर में 8-8, रोहतास में 7, गया और भागलपुर में 5-5 मरीजों की पहचान की गई है। इसके अतिरिक्त अन्य प्रभावित जिलों 1 से 3 मरीजों की पहचान की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1