आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 26 जून 2020

आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और दिन शुक्रवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 26 जून का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (26 June 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि – Mesh Rashi 26 June 2020 , Aries Horoscope 26 June 2020

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो सकता है। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम पूरे होंगे। आपको आर्थिक रूप से भी लाभ की प्राप्ति हो सकती है। कुछ मामलों में आपको अधिकारियों से मदद मिल सकती है। गणेश जी को रोली का तिलक लगाएं, दोस्तों से संबंध मजबूत होंगे।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 26 June 2020 , Taurus Horoscope 26 June 2020

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप कुछ नया करने की सोचेंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा है| आप जीतोड़ मेहनत के बल पर अपने उद्देश्य को हासिल कर लेंगे। आपको संतान का सुख प्राप्त होगा। धैर्य पूर्वक किया गया विचार फलदायी रहेगा। परिवार से मदद मिलेगी। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, सफलता आपके कदम चूमेगी। कार्य नहीं रुकेंगे. सोच-समझकर बोलें. मां दुर्गा की आराधना करें।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 26 June 2020 , Gemini Horoscope 26 June 2020

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। थोड़ी-सी मेहनत से ही आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है। आप जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। बच्चे दोस्तों के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। जो छात्र विदेश में जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार हो सकते हैं। गायत्री मंत्र का जप करें, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी।

कर्क राशि – Kark Rashi 26 June 2020 , Cancer Horoscope 26 June 2020

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद मिल सकती है। परिवार के लोग आपके हर फैसले में साथ होंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ अनबन की स्थिति बन सकती है। माता के स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है। उनकी सेहत का खास ख्याल रखें| ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

सिंह राशि – Singh Rashi 26 June 2020 , Leo Horoscope 26 June 2020

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप अपनी वर्तमान स्थिति से संतुष्ट रह सकते हैं। बच्चों के साथ आपका समय बेहतर बीतेगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले थोड़ा सोच समझकर लें| दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव बढ़ सकता है। कुछ कठिन परिस्तिथियाँ सामने आ सकती है। कारोबार में आपको फायदा होने की संभावना है। गाय को रोटी खिलाएं, दाम्पत्य जीवन मजबूत रहेगा।

कन्या राशि – Kanya Rashi 26 June 2020 , Virgo Horoscope 26 June 2020

आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपका तनाव काफी हद तक ख़त्म हो जायेगा। आपको पैसे कमाने के कई नए मौके मिलेंगे। रचनात्मक काम से जुड़े लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें शौहरत और पहचान भी मिलेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी, ये मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। प्रेम-संबंधों को नई उर्जा मिलेगी। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, धन में बढ़ोतरी होगी।

तुला राशि – Tula Rashi 26 June 2020 , Libra Horoscope 26 June 2020

जल्दबाजी में कोई फैसला ना करें. गलत फैसले से नुकसान हो सकता है. बुजुर्गों से बनाकर रखें. परेशानी हो सकती है. दिन अच्छा है. चिंता ना करें. विद्यार्थियों को लाभ होगा. आज बनाए गए नोट्स लाभ देंगे. जल्दबाजी में किसी से गलत ना बोलें. समय अनुकूल है. मेहनत से आगे बढ़ने की कोशिश करें. स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें. वाहन ध्यान से चलाएं. ऊं गं गणपताय नम: का जाप करें.

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 26 June 2020 , Scorpio Horoscope 26 June 2020

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति में प्रगति हो सकती है। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी हिल स्टेशन पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी तरह का निवेश करने से पहले आपको अच्छी तरह से सबकुछ चेक कर लेना चाहिए। सूर्यदेव को नमस्कार करें, आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी।

धनु राशि – Dhanu Rashi 26 June 2020 , Sagittarius Horoscope 26 June 2020

आज आप व्यावहारिक रहेंगे। इस राशि के जो लोग कंट्रक्शन का कार्य कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ा फायदा होगा। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। करियर में आपको सफलता मिलेगी। किसी मित्र से मिलने उसके घर जायेंगे। लंबी यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है । लोगों से अपनी बात मनवाने में सफल होंगे। माँ दुर्गा को मिश्री का भोग लगाएं, जीवन में मित्रों का सहयोग मिलता रहेगा।

मकर राशि – Makar Rashi 26 June 2020 , Capricorn Horoscope 26 June 2020

आज जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा। आज कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है। आपको टेंशन लेने से बचना चाहिए। आज किसी की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आ सकता है। कुल मिलाकर आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, आपका दिन बेहतर होगा।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 26 June 2020 , Aquarius Horoscope 26 June 2020

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। सुबह योग करने से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। माता-पिता के साथ दिन अच्छा बीतेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कामकाज के क्षेत्र में परिवार का सहयोग प्राप्त हो सकता है। ऑफिशीयल मीटिंग के दौरान आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आगे चलकर कोई बड़ा फायदा करा सकता है। पशुओं के लिए एक मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर रखें, कामकाज में सफलता मिलेगी।

मीन राशि – Meen Rashi 26 June 2020 , Pisces Horoscope 26 June 2020

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिलेगी। आपसी समझ और प्यार आपके दाम्पत्य संबंधों को और भी बेहतर बनायेंगे। सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिये वाहवाही मिलेगी। आपको खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। किसी काम को सुलझाने के लिए आपको कोई नया आईडिया सूझेगा। गाय को हल्दी का टीका लगाएं, बड़ों का आशीर्वाद बना रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1