जानिए आज का दिन कितना मंगल…

मेष- मांगलिक कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

वृष- आर्थिक मामलों में सचेत रहें। दूसरे से सहयोग मिल सकता है। दांपत्य जीवन में सुधार आएगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन- वाहन चलाते समय या यात्रा के समय अपनी मूल्यवान वस्तुओं की सुरक्षा करें। चोट या किसी मूल्यवान वस्तु के खोने की आशंका है।

कर्क- आर्थिक मामलों में सुधार होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पद, प्रतिष्ठा की दिशा में सफलता मिलेगी।

सिंह- व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी, लेकिन पारिवारिक समस्या कहीं न कहीं तनाव भी देगी। दांपत्य जीवन में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

कन्या- बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

तुला- उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। मन अज्ञात भय से ग्रसित हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक- किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। रिश्तों में कुछ तनाव आ सकता है। संयम रखें।

धनु- गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे।

मकर- वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

कुंभ- जहां आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी, वहीं कुछ पारिवारिक और व्यावसायिक तनाव भी मिलेगा। पारिवारिक मामलों में विशेष संयम रखें।

मीन- भावुकता में नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1