आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 23 जून 2020

आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और दिन मंगलवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 23 जून का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (23 June 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि – Mesh Rashi 23 June 2020 , Aries Horoscope 23 June 2020

रुके हुए काम पूरे करने के लिए कोई पहल करने का दिन है। बड़े लोगों और पब्लिक से संबंध बना कर चलने में फायदा होगा। आज आपको कोई अच्छा या बड़ा पद मिल सकता है। किसी खास बात पर रिएक्ट करने के बजाय न्यूट्रल रहना ही आपके लिए अच्छा है। काम पूरा करेंगे और उनमें सफल भी हो सकते हैं। धैर्य रखें। खुद को संयमित रखने की कोशिश करें। नए और बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती हैं। जीवनसाथी से प्रेम मिलेगा। आज आप व्यस्त रह सकते हैं। कुछ लोगों के साथ अनबन होने के योग बन रहे हैं। आपका मूड भी आज बदल सकता है। कुछ भी बोलने से पहले एक बार सोच लें।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 23 June 2020 , Taurus Horoscope 23 June 2020

किए गए कामों को एक बार और देख लें। दबाव या तनाव कम हो सकता है। निवेश या लेन-देन से जुड़े नए अवसर सामने आ सकते हैं। रूटीन लाइफ के अलावा भी आज आप कोई काम शुरू कर सकते हैं। आप किसी काम को और आगे बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं। संबंधों का फायदा मिलने के भी योग बन रहे हैं। कारोबार में सफलता मिल सकती है। अधिकारी आपके कामकाज की तारीफ कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच संबंध मजबूत हो सकते हैं।पैसों की समस्याओं से परेशान हो सकते हैं। बिल या उधारी चुकाने को लेकर आपकी टेंशन बढ़ सकती है।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 23 June 2020 , Gemini Horoscope 23 June 2020

आज भाग्य आपके साथ रहेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। भाई-बहन का पूरा सहयोग मिलेगा, आप सारी मुश्किलों का सामना आसानी से कर लेंगे। आप ऑफिस में सारे कामों को आसानी से पूरा कर लेंगे। किसी अनजान से अनबन हो सकती है, जितना हो सके एवॉएड करें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, आप थोड़ा तनाव महसूस करेंगे।आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। इस राशि के विवाहितों के लिये दिन बेहतरीन रहेगा। जीवनसाथी के साथ जिंदगी का बेहतरीन अनुभव मिलेगा। बिजनेस में किसी दोस्त का सहयोग मिलेगा, बिजनेस में सफलता मिलेगी। तुलसीदल का सेवन करें, सारे काम पूरे होंगे।

कर्क राशि – Kark Rashi 23 June 2020 , Cancer Horoscope 23 June 2020

अपने मन की बात किसी से कहना चाह रहे है तो कह दें. आज आप हर चीज पर गौर से ध्यान दें. अपने मन की आवाज सुनने की कोशिश करें. आज आप किसी रहस्य को जानने की कोशिश में रहेंगे. जिस काम को पूरा करने के बारे में आपने सोचा न होगा वो आज पूरा हो जाएगा. सितारे आपके फेवर में रहेंगे. कुछ नए दोस्त भी बन सकते हैं. आपकी जिम्मेदारी भी बढ़ सकती है. कारोबार के लिए नए लोगों से कॉन्टैक्ट करना पड़ सकता है. दाम्पत्य जीवन में खुशहाली के योग बन रहे हैं. वैवाहिक जीवन में मधुरता होगी. जीवनसाथी से सम्मान मिलेगा

सिंह राशि – Singh Rashi 23 June 2020 , Leo Horoscope 23 June 2020

आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज बिजनेस के मामलों में कुछ खास बदलाव कर सकते है, लेकिन बदलाव करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें। साथ ही छोटे-मोटे सौदे आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। पारिवारिक के मामलों में आज थोड़ी बहुत नोक-झोक हो सकती है। किसी के साथ अनबन के योग भी है। दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान बन सकता है। साथ ही लंच के लिए किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जा सकते है। आज अचानक से आपके घर पर कोई करीबी रिश्तेदार आ सकता है। जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। सूर्य को जल अर्पित करने से आपके पारिवारिक रिश्तें मजबूत होंगे।

कन्या राशि – Kanya Rashi 23 June 2020 , Virgo Horoscope 23 June 2020

आपके जीवन-साथी का प्यारा बर्ताव आपका दिन ख़ुशनुमा बना सकता है। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। ख़ुद को घरेलू कामकाज में लगाए रखें। साथ ही कुछ वक़्त अपने शौक़ के लिए भी ज़रूर निकालें, ताकि आपकी रफ़्तार बरक़रार रहे और शरीर व मन चुस्त रहे। किसी की प्यार में क़ामयाबी मिलने की कल्पना को सच कराने में मदद करें। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। बस इतना याद रखें कि कोई भी चीज़ ज़रूरत से ज़्यादा हो तो अच्छी नहीं होती है।

तुला राशि – Tula Rashi 23 June 2020 , Libra Horoscope 23 June 2020

अवसाद के ख़िलाफ़ आपकी मुस्कान परेशानी से उबारने वाली रहेगी। आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज़ रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफ़ा भी मिले। आपकी पारिवारिक सदस्यों को क़ाबू में रखने और उनकी न सुनने प्रवृत्ति की वजह से बेवजह वादविवाद हो सकता है और आपको आलोचना का सामना भी करना पड़ सकता है। सारी दुनिया की मदहोशी उन ख़ुशनसीबों के बीच सिमट जाती है, जो प्यार में हों। जी हाँ, आप वही ख़ुशनसीब हैं। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। आज चाहे दुनिया इधर-की-उधर ही क्यों न हो जाए, आप अपने जीवनसाथी की बाहों से दूर नहीं हो सकेंगे।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 23 June 2020 , Scorpio Horoscope 23 June 2020

अपने काम पर ध्यान दें। आज वर्कप्लेस पर सावधानी से आगे बढ़ें। आपको फायदा हो सकता है। खुद को सकारात्मक रखने की कोशिश करें। अपने हर काम में एकाग्रता और तालमेल रखने की पूरी कोशिश करें। कोई कार्यक्रम तय करें और उसके अनुसार ही काम करें। थोड़े समय में सब ठीक हो सकता है। पूरे दिन मन में कुछ न कुछ चलता ही रहेगा। खास लोगों से आपकी मुलाकात होने के योग हैं।किसी मामले को लेकर कोई कन्फ्यूजन हो तो उसके चक्कर में न पड़े। परिवार में किसी तरह की अनबन या गलतफहमी हो सकती है। हल्का तनाव भी बढ़ सकता है।

धनु राशि – Dhanu Rashi 23 June 2020 , Sagittarius Horoscope 23 June 2020

चंद्रमा के प्रभाव से धन लाभ हो सकता है। फायदा होगा। संबंधों में सुधार हो सकता है। सबका सम्मान करें। आपके फैसलों में सटीकता रहेगी। नए बिजनेस के लिए आपकी कोशिशें सफल हो सकती हैं। बिजनेस और नौकरी में भी सफलता के योग हैं। विवाह योग्य लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। कन्फ्यूजन की स्थिति बनने पर अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। नौकरी या बिजनेस में आने वाले मामलों पर बातचीत करने के लिए अच्छा समय है। प्रेमी के साथ चल रहा तनाव सुलझने की संभावना है। पैसों की स्थिति पर आपको थोड़ा ध्यान देना पड़ेगा। बार-बार आपके विचार बदल भी सकते हैं। पलक झपकते ही आप अपनी योजना बदल सकते हैं।

मकर राशि – Makar Rashi 23 June 2020 , Capricorn Horoscope 23 June 2020

आज का दिन उतार-चढाव से भरा रहेगा। आज आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी दोस्त की सहायता से जॉब लग सकती है। आप काफी राहत फील करेंगे। लवमेट से अपनी सारी परेशानियां दिल खोलकर शेयर करें, समाधान जरूर निकलेगा। ऑफिस में किसी के पीठ पीछे बातें ना करें, लोग इसका गलत फायदा उठा सकते हैं। इस राशि के जो लोग अविवाहित है, उनके लिए कोई सुयोग्य रिश्ता आ सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। सुबह उठकर मेडिटेशन करें, मानसिक शांति मिलेगी। स्नान के बाद सूर्यदेव को जल अर्पित करें, दिन अच्छा गुजरेगा।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 23 June 2020 , Aquarius Horoscope 23 June 2020

आज आपका दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस राशि के लोग आज किसी बड़ी योजना को शुरू कर सकते है। जिसका फायदा उन्हें आगे चलकर जरूर मिलेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत रहेगी। आज आप नये वस्त्रों पर धन व्यय कर सकते है। किसी अजनबी की वजह से आज आपका मूड खराब होगा। जिसकी वजह से आप तनावग्रस्त महसूस करेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी को मनाने के लिए कहीं घूमने जा सकते है। आज आप घर के बाहर निकलने से पहले हनुमानजी की पूजा करना न भूलें। कारोबार में आज आपको उम्मीद के मुताबिक ज्यादा लाभ की प्राप्ति होगी।

मीन राशि – Meen Rashi 23 June 2020 , Pisces Horoscope 23 June 2020

आज आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। नौकरी में सारी चीजों को सामान्य रखने के लिए आपको अपने स्तर पर कुछ न कुछ प्रयास करने चाहिए। इससे आने वाले दिनों में आपको ही फायदा हो सकता है। अपने कामकाज में ईमानदारी रखें। फायदा हो सकता है। अपने दायरे से बाहर निकलने की कोशिश कर सकते हैं। मकान या नए वाहन से फायदा होने की संभावना है। कारोबार के लिए नए लोगों से कॉन्टैक्ट होंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली हो सकती है।किसी से ज्यादा उम्मीद न करें। जिम्मेदारियों को पूरा करने के प्रति आपको सावधान रहना होगा। नौकरी या बिजनेस से जुड़े जरूरी कागजी कामकाज में सावधानी रखनी होगी। नया काम शुरू करने से बचें।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1