22 अक्टूबर 2020 Ka Rashifal

आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 22 अक्टूबर 2020

गुरुवार, 22 अक्टूबर 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 8 राशियों के लिए दिन कई मामलों में बहुत बेहतरीन परिणाम देने वाला रह सकता है। कुछ लोगों को आध्यात्मिक रुचि बढ़ाने का मौका मिल सकता है। कुछ लोगों के लिए विदेश से जुड़े मामलों में फायदा होगा। वहीं, 4 राशियों के लिए कुछ मामलों में संघर्ष भरा समय रह सकता है। मेष राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत कुछ परेशानियों के साथ, वृष राशि वालों को विदेश से मिल सकते हैं कुछ अच्छे अवसर, मिथुन राशि वालों के लिए आज ख्याति मिलने का है दिन।
‍🎊🔱🎊🔱🎊🎊🔱🎊🔱🔱🎊🔱🎊🔱🎊🔱🎊🔱🎊🔱🔱🎊🔱
मेष – THE MAGICIAN-The Chariot Three of Cups– Mesh Rashi 22 octobor 2020, Aries Horoscope 22, 22 octobor 2020

दिन की शुरुआत में थोड़ी परेशानियां हो सकती है। परिस्थिति का अवलोकन करके आप आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। आज आपको सारे मार्ग खुद से ही ढूंढने होंगे। आध्यात्मिक और भावनात्मक स्तर पर हो रही प्रगति जीवन के बारे में नया नजरिया दे सकती है। दिल और दिमाग में संतुलन बनाए रखने की वजह से निर्णय सही साबित होंगे।
करियर – काम पर फोकस बनाए रखने की वजह से काम जल्दी भी होगा और काम से जुड़ा समाधान भी प्राप्त होगा।
लव – अविवाहित लोग पार्टनर चुनते समय सतर्क रहें।
हेल्थ – शारीरिक असंतुलन की वजह से हाथ पैर पर सूजन आ सकती है।
🎊🔱🎊🔱🎊🔱🎊🔱🎊🔱
वृषभ – THE HIGH PRIESTESS-The Tower Vrishabha Rashi 22 octobor 2020, Taurus Horoscope 22 octobor 2020
काम से जुड़ी विदेश यात्रा सफल होगी। विदेश में रहने वालों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। भाई-बहन में मतभेद होने के बावजूद भी परिवार से जुड़ा निर्णय आपसी सहमति से होगा। इच्छा शक्ति बढ़ाने की कोशिश करें। दिन के अंत तक अधिकतर कामों में प्रगति दिखेगी। युवाओं को कुछ बातों में समझौता करना पड़ सकता है।
करियर – करियर में प्रगति योग्य दिशा में होगी।
लव – पुरानी बातों से जुड़ी नाराजगी का असर फिर से दिखेगा।
हेल्थ – सेहत में धीरे-धीरे बदलाव दिखेगा।
🎊🔱🎊🔱🎊🔱🎊🔱🎊🔱
मिथुन – THE EMPRESS-The High Priestess The Lovers– Mithun Rashi 22 octobor 2020, Gemini Horoscope 22 octobor 2020

आज के दिन की उर्जा आपके लिए खास लाभदायक होगी। यश प्राप्ति हो सकती है। अधिकतर बातें आपके पक्ष में होगी। लोगों पर अपना प्रभाव बनाए रखना भी आपके लिए आसान होगा। ट्रैवल कंपनीज और रियल एस्टेट से जुड़े लोग काम के बड़े अवसर प्राप्त कर सकते हैं। परिवार का वातावरण खुशहाली का रहेगा। जो काम काफी प्रयासों के बाद भी नहीं हो रहा था उसी से जुड़ा मार्ग प्राप्त होगा।
करियर – विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा।
लव – लव लाइफ में मनचाही प्रगति होगी।
हेल्थ – गलत खानपान की वजह से पेट में इंफेक्शन हो सकते है।
🎊🔱🎊🔱🎊🔱🎊🔱🎊🔱
कर्क – THE HERMIT-Justice Wheel of Fortune– Kark Rashi 22 octobor 2020, Cancer Horoscope 22 octobor 2020

आज आपको काम पर आज आपको काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। काम और व्यक्तिगत जीवन का संतुलन बनाए रखने पर अधिक ध्यान दें। काम आसानी से होंगे फिर भी काम कड़ी मेहनत और लगन से करने की आवश्यकता है। बुजुर्गों को बच्चों के भविष्य की चिंता सताएगी।
करियर – अधिक से अधिक काम को आगे बढ़ाने की कोशिश करें।
लव – काम की व्यस्तता की वजह से लव लाइफ पर ध्यान नहीं होगा।
हेल्थ – अपने जीवन शैली का अवलोकन करके योग्य बदलाव लाए।
🎊🔱🎊🔱🎊🔱🎊🔱🎊🔱
सिंह – WHEEL OF FORTUNE-Seven of Cups Three of Swords– Singh Rashi 22 octobor 2020, Leo Horoscope 22 octobor 2020

काम चाहे घर से जुड़ा हो या आपके व्यक्तिगत बातों से जुड़ा योग्य व्यक्ति के मार्गदर्शन से निर्णय के बारे में अधिक जानकारी पाने की आवश्यकता है। दूसरों के अनुभव का आज आप फायदा उठा पाएंगे। घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए पुरानी या जिन चीजों का अपने पिछले 6 महीने में इस्तेमाल नहीं किया है, ऐसी वस्तुओं का दान करें।
करियर – फूड इंडस्ट्री से जुड़े लोग काम को नई उम्मीद के साथ शुरू कर सकते हैं।
लव – पार्टनर के साथ बातचीत ठीक रहेगी।
हेल्थ – वनस्पति औषधि या आयुर्वेद द्वारा इम्यूनिटी बढ़ाने की कोशिश करें।
🎊🔱🎊🔱🎊🔱🎊🔱🎊🔱
कन्या – FIVE OF PENTACLES-Four of Coins Ace of Swords– Kanya Rashi 22 octobor 2020,Virgo Horoscope 22 octobor 2020

आपकी जिद आपकी और दूसरों की भी परेशानी बढ़ा सकती है। परिवार के व्यक्ति के साथ हो रहे मतभेदों को और न बढ़ाएं। खुद की नाराजगी किसी और पर ना निकालें। बेवजह पैसों की चिंता आज आपको सताती रहेगी। स्वास्थ्य में हो रहा बदलाव भी चिड़चिड़ापन ला सकता है।
करियर – काम की जगह आप का प्रभाव बना रहेगा।
लव – लव लाइफ से जुड़े कुछ गिल्ट आपके अंदर अभी भी है, उन से छुटकारा पाने की आवश्यकता है।
हेल्थ – शरीर की ब्लोटिंग बढ़ने की वजह से अस्वस्थता महसूस होगी।
🎊🔱🎊🔱🎊🔱🎊🔱🎊🔱
तुला – EIGHT OF SWORDS-The Sun Justice– Tula Rashi 22 octobor 2020, Libra Horoscope 22 octobor 2020

बहुत प्रयास करने के बाद आपके काम सही दिशा में प्रगति करेंगे। सरकारी कामों में प्रगति के लिए काम से जुड़े व्यक्ति को बार-बार रिमाइंडर देने की आवश्यकता होगी। परिस्थिति चाहे जैसे भी हो आज आपके मन का शांति नहीं बदलेगी। जीवन से जुड़ी आगे की योजना को लिख कर रखें, जर्नलिंग का फायदा नए विचारों की सूची बनाने में मददगार होगा।
करियर – काम में प्रगति होने के बावजूद भी आपके लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाएंगे।
लव – पति पत्नी एक दूसरे का साथ निभाएंगे।
हेल्थ – प्राणायाम और डीप ब्रिदिंग से एंग्जाइटी कम होगी।
🎊🔱🎊🔱🎊🔱🎊🔱🎊🔱
वृश्चिक – NINE OF SWORDS-Three of Swords The Sun – Varshik Rashi 22 octobor 2020, Scorpio Horoscope 22 octobor 2020

परिवार और मित्रों से आनंद प्राप्त होगा। आज आपका अधिकतर ध्यान मौज-मस्ती पर होगा। फिर भी आप काम की तरफ भी ध्यान देने की कोशिश करेंगे। वर्तमान की परिस्थिति का पूरा आनंद लेते समय भी आपका मन कहीं और भी अटका रहने की वजह से थोड़ी बेचैनी हो सकती है। काम से जुड़े नए विचारों को तुरंत वास्तविकता का रूप देने की कोशिश न करें।
करियर – रिस्क लेने का फायदा आज होगा।
लव – नए रिश्ते की शुरुआत आनंद देगी।
हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक होने की वजह से भी काम में उत्साह अधिक होगा।
🎊🔱🎊🔱🎊🔱🎊🔱🎊🔱
धनु – FOUR OF PENTACLES-Eight of Cups- Page of Coins– Dhanu Rashi 22 octobor 2020, Sagittarius Horoscope 22 octobor 2020

काम और काम से जुड़े अभ्यास दोनों को उचित समय देना होगा। फिलहाल, आपका पूरा ध्यान पैसे कमाने के मार्ग ढूंढने में लग सकता है। फिर भी वर्तमान से जुड़ी बातों को अनदेखा ना होने दें। परिवार में आप के खिलाफ हो रहे अनुचित व्यवहार के बारे में आज आप आवाज उठा सकते हैं। जो आपको व्यक्तिगत मर्यादा बनाए रखने में और दूसरों को उनके बर्ताव का एहसास दिलाने में मददगार होगा।
करियर – काम में अभी प्रगति नहीं दिखेगी, फिर भी इसका आपके आत्मविश्वास फर्क नहीं पड़ेगा।
लव – पार्टनर से कुछ बातों पर मतभेद हो सकते हैं।
हेल्थ – शरीर की गर्मी बढ़ने की वजह से त्वचा विकार का सामना होगा।
🎊🔱🎊🔱🎊🔱🎊🔱🎊🔱
मकर – THE DEVIL-The Fool – Makar Rashi -octobor 2020, Capricorn Horoscope 22 octobor 2020

परिवार में करीबी रिश्तेदार की शादी तय होने की संभावना है। आपके अनुशासन का फायदा बच्चों को दिखेगा, जिसकी वजह से आप से बिगड़े हुए संबंधों में सुधार आ सकता है। सामाजिक कार्यों में सहभागी हो सकते हैं। आपके ज्ञान और अनुभव का फायदा आपसे कम उम्र के लोगों को होगा। घर में शुभ कार्य की शुरुआत करने से पहले योग्य मुहूर्त जान ले।
करियर – उच्च शिक्षा शिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को थोड़ी कठिनाइयों का सामना हो सकता है।
लव – विवाह का निर्णय परिवार के खिलाफ जा कर लेना आपके लिए बड़ी समस्या खड़ी करेगा।
हेल्थ – बालों से जुड़ी समस्या को सुलझाने पर ध्यान दें।
🎊🔱🎊🔱🎊🔱🎊🔱🎊🔱
कुंभ – THE TOWER-kumbh Rashi -22 octobor 2020, Capricorn Horoscope 22 octobor 2020

जीवन में आपका लक्ष्य क्या है और आप किस दिशा में जा रहे हैं, इस बात का अवलोकन करें आप अपने ख्यालों में व्यस्त रहने की वजह से आसपास की महत्वपूर्ण घटनाओं पर आपका ध्यान हट सकता है। खास करके जब बात परिवार से जुड़ी हों। किसी पर भी विश्वास या अविश्वास जल्दी न रखें।
करियर – मनचाहा करियर होने के बावजूद भी काम में आज मन नहीं लगेगा।
लव – आपके बारे में विवाह से जुड़े प्रस्ताव को का कोई गहराई से विचार कर सकता है।
हेल्थ – पानी का उपयोग या लिक्विड डाइट बढ़ाने की आवश्यकता है।
🎊🔱🎊🔱🎊🔱🎊🔱🎊🔱
मीन – PAGE OF CUPS-Queen of Cups-The Hierophant – Meen Rashi 22 octobor 2020, Pisces Horoscope 22 octobor 2020

काम की जगह दोस्त बनाना या दोस्तों के साथ काम करना दोनों बातें भी आज आपके लिए तकलीफ दायक होगी। आपका किसके प्रति कैसा व्यवहार होना चाहिए यह आपको तय करना होगा, जो आपको भविष्य में होने उलझनों से बचा सकता है।
करियर – नए परिचय द्वारा काम का कांट्रेक्ट मिल सकता है।
लव – पार्टनर के साथ यश प्राप्ति का आनंद मनाया जाएगा।
हेल्थ – पेट संबंधित समस्याएं दूर होंगी।
🎊🔱🎊🔱🎊🔱🎊🔱🎊🔱🎊🔱🎊🔱🎊🔱🎊🔔🎊🔱
रजनी अवस्थी
💫💫💫💫💫💫💫💫
🔸 टैरोट कार्ड रीडर एक्सपोर्ट
🔸 स्पिरिचुअल हीलर
🔸 ज्योतिषाचार्य
🔸 वास्तु कंसलटेंट
📲 कॉन्टैक्ट नंबर 8960300009

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1