26 APRIL 2022 daily horoscope

आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 21 जुलाई 2020

आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन मंगलवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 21 जुलाई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (21 July 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि – Mesh Rashi 20 July 2020 , Aries Horoscope 20 July 2020

आज का दिन आपको धनी और प्रसिद्ध बना सकता है। हांलकि आज का दिन आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है। व्यापारिक और व्यावसायिक सन्दर्भ में आप मेहनती और प्रभावशाली व्यक्तियों की सहायता से अपनी स्थिति में सुधार कर पाएंगे। चोरी की वजह से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, अत: आपको सावधान और सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपको अपने लेखन के माध्यम से और परामर्श देकर कुछ लाभ हो सकते हैं।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 20 July 2020 , Taurus Horoscope 20 July 2020

आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। किसी बिजनेस डील के लिए विदेश में जाने का अवसर मिलेगा। ऑफिस में आज हर किसी से आपका व्यवहार बेहतर बना रहेगा। इस राशि के प्राईवेट नौकरी करने वालों को सीनियर्स का पूरा-पूरा सपोर्ट मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में आज फैसला आपके पक्ष में आएगा। इससे मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आपकी धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 20 July 2020 , Gemini Horoscope 20 July 2020

आप काफी उत्साहित हो सकते हैं। कई तरह की जिम्मेदारियों में आप व्यस्त हो सकते हैं। बिजनेस बढ़ाने की कोशिश करेंगे।दोस्तों और भाइयों से सहयोग मिलेगा। अचानक कोई खास काम आपको करना पड़ सकता है। आज ऐसे ही काम शुरू करें जो जल्दी पूरे हो जाएं। आज होने वाले ज्यादातर फैसले आपके ही फेवर में होने के योग हैं। परिवार की जरूरतों और कामकाज के लिए आपको काफीसमय देना पड़ सकता है। अधिकारी भी आपसे खुश हो सकते हैं।

कर्क राशि – Kark Rashi 20 July 2020 , Cancer Horoscope 20 July 2020

आज आपके लिए समय कठोर हो सकता है और आप अपने कुछ कार्यों को पूरा करने में असमर्थ हो सकते हैं। व्यवसायियों को कुछ श्रम संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कुछ वित्तीय बाधाएं आपके सामने आ सकती है। आज के दिन आपको अपने भुगतानों को पूरा करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने घर या कार्यालय की मरम्मत और रखरखाव पर खर्च करना पड़ सकता है। जिसके कारण आप बचत अथवा निवेश नहीं कर पाएंगे। आज के दिन किसी भी तर्क से दूर रहें। शांत और केंद्रित रहें मित्र और शुभचिंतक अपना सहयोग देंगे।

सिंह राशि – Singh Rashi 20 July 2020 , Leo Horoscope 20 July 2020

आज परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। इस राशि के बुक सेलर्स के लिए आज का दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपकी सेल ज्यादा होगी। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को समाज में अच्छी छवी बनाकर रखने की जरूरत है। इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर मिलेगा। जो युवा जॉब की तलाश कर रहे हैं, आज उनकी अच्छी जगह पर नौकरी लगने की संभावना बन रही है। माता-पिता का सहयोग पाने के लिए आपको कोशिश करनी पड़ेगी।

कन्या राशि – Kanya Rashi 20 July 2020 , Virgo Horoscope 20 July 2020

आपका ध्यान परिवार और पैसे पर होगा। हर मौके का फायदा उठाने की कोशिश करें। आपके सारे काम आसानी से और समय पर निपट सकते हैं।बिजनेस में प्रगति के योग बन रहे हैं। आपकी महत्वाकांक्षाएं भी तेज हो सकती हैं। आसपास या साथ के लोगों को किसी खास काम के लिए आपकी जरूरत पड़ सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आने वाली परेशानी कुछ कम हो सकती है। आपके कुछ काम भी पूरेहो सकते हैं। आज आप अच्छा अनुभव करेंगे।

तुला राशि – Tula Rashi 20 July 2020 , Libra Horoscope 20 July 2020

किस्मत आपका भरपूर सहयोग देगी। आज आपके बुद्धि की सराहना हो सकती है। सामाजिक लोक्रियता में वृद्धि होगी। दफ़्तर में वरिष्ठ आपके काम की सराहना कर सकते हैं। आज के दिन शत्रु आपके सामने खड़े नही हो पाएंगे। घर में कोई धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। आप परिवार के साथ अच्छा वक़्त बिताएंगे और उनके लिए खर्चा भी कर सकते हैं। वाहन या घर खरीदने के लिए यह सबसे उत्तम समय है। प्रेम संबंधों में संदेह और विवाद उत्पन्न हो सकता है। संबंधों में संतुलन बनाकर रखें और खुद को बहस से बचाकर रखें।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 20 July 2020 , Scorpio Horoscope 20 July 2020

अपने कामकाज पर ध्यान दें। बिना डिस्टर्ब हुए काम करने की क्षमता के कारण आप अपने काम में पूरी तरह सफल हो सकते हैं। आज समाज से जुड़े किसी संगठन की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है। इससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी दफ्तरों में फंसा हुआ काम आज आसानी से पूरा हो जायेगा। किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलने की पूरी उम्मीद है। कामकाजी महिलाओं के लिए दिन बेहतर रहेगा। आपको घरवालों से पूरी तरह से सहायता मिलेगी। आज आप अपने किसी दोस्त के घर पर जा सकते हैं। बच्चे काम में आपका हाथ बटायेंगे।

धनु राशि – Dhanu Rashi 20 July 2020 , Sagittarius Horoscope 20 July 2020

आपके लिए दिन अच्छा है। कोई नई जमीन या मकान खरीदने का विचार बन सकता है। निवास या काम करने की जगह में बदलाव का मूड भी बन सकता है। परिवार के लोग और प्रियजनों पर पैसा खर्चा करने का भी विचार आपके मन में आ सकता है। आज आप कामकाज मेंबहुत हद तक सफल हो सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे कर लें तो आपके लिए अच्छा होगा। कोई ऐसे काम की योजना सामने आ सकती है जिससे आपकी प्रसिद्धि बढ़ सकती है। अटका हुआ पैसा मिलने के योग हैं।

मकर राशि – Makar Rashi 20 July 2020 , Capricorn Horoscope 20 July 2020

आप अपना काम करते हुए आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। मौद्रिक लाभ का संकेत है और आप आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी स्थापित कर सकते हैं। प्रॉपर्टी या वाहन में भी निवेश संभव है। प्रतिद्वंद्वी की गतिविधि पर आपको नजर रखनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। अनुत्पादक गतिविधियों पर समय व्यतीत करने से बचें अन्यथा कुछ अन्य काम आधे-अधूरे रह जाएंगे। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा और आप परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने जा सकते हैं।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 20 July 2020 , Aquarius Horoscope 20 July 2020

आज कार्यक्षेत्र में आपको किसी पुरानी पहचान का फायदा मिलने वाला है। आपके सारे काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। घर में आपको भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। करियर में आपकी तरक्की सुनिश्चित है। इस राशि के अविवाहित लोगों के पास शादी का प्रस्ताव आ सकता है। युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। किसी प्राइवेट कंपनी में आपको जॉब मिल सकती है। आज आपका आत्मविश्वास पहले की अपेक्षा और मजबूत रहेगा। आप कोई नया काम करने का मन भी बना सकते हैं।

मीन राशि – Meen Rashi 20 July 2020 , Pisces Horoscope 20 July 2020

आगे बढ़ने के लिए आपको एक से ज्यादा मौके मिलने की संभावना है। पैसों के हर मामले पर आप बारीकी से विचार कर लें। सकारात्मकता रखें। कुछ खास काम आज पूरे हो सकते हैं। किसी नए व्यक्ति के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है। कॉन्फिडेंस के साथ रोजमर्रा केकाम भी निपट सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात और दोस्ती होगी। आपकी इनकम सामान्य हो सकती है।पैसों के मामलों में कोई कदम बढ़ाने से पहले अच्छी तरह जांच लें, बेहतर होगा। आज बच्चों और परिवार वालों के साथ समय बितायेंगे|

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1