Rashifal 20 february 2022

आपका दिन मंगलमय हो,आज का राशिफल 20 फरवरी 2022,इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी

Horoscope Today: 20 फरवरी, रविवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। रविवार को सूर्योदय हस्त नक्षत्र में होगा, जो शाम 4.42 तक रहेगा। इसके बाद चित्रा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा।


मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य को प्रमोशन मिलने के कारण पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। आज आपको धन का लेनदेन करने से पहले अपने भाइयों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन के लिए सुखमय रहने वाला है।
उपाय- गाय को चारा खिलाएं।

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप अपनी बहन के विवाह में आ रही समस्या का समाधान खोजने के लिए अपने किसी परिजन से मदद ले सकते हैं। आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है।
उपाय- मछलियों के लिए तालाब में आटे की गोलियां डालें।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपको अपने किसी सगे संबंधी से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं, उनको अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है और वह उनसे मिलने भी आ सकते हैं। आज आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा।
उपाय- ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
जो लोग विवाह योग्य है, उनके घर आज कुछ बेहतर अवसर आ सकते हैं। जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा भी तुरंत मंजूरी दी जा सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मस्ती करते नजर आएंगे और वह भी आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
यदि आपने आज अपना कुछ धन संचय नहीं किया, तो बाद में आपको परेशानी होगी। आज परिवार के किसी सदस्य की तबीयत अचानक से खराब होने के कारण आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी और जिसके कारण आपका मन भी परेशान रहेगा, लेकिन जल्दी ही उसमें सुधार होगा। आपको बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी।
उपाय- किसी मंदिर में गेहूं का दान करें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आप अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्न होंगे। आप अपने संतान की शिक्षा में आ रही समस्या के लिए किसी परिजन से बातचीत करने जा सकते हैं, जिसमें आपको धैर्य व संयम से कार्य लेना होगा।
उपाय- राशि स्वामी के मंत्रों का जाप करें।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपको किसी से उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आज का दिन आपके लिए करियर के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है।
उपाय- रोगियों को फलों का दान करें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
यदि आज आपका कोई कानूनी कार्य लम्बे समय से लंबित पड़ा है, तो उसमें आपको अपने किसी परिजन से मदद लेनी पड़ सकती है, तभी रास्ता साफ हो पाएगा। आज आपको किसी अनजान व्यक्ति की मदद करने से पहले ध्यान देना होगा कि कहीं बाद में आपको परेशानी का सामना ना करना पड़े।
उपाय- जेब में थोड़ी से सौंफ रखें।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपको किसी बड़े फैसले को लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा, नहीं तो का फैसला गलत हो सकता है। आपको अपने हर कार्य में सतर्कता व ईमानदारी बरतनी होगी।
उपाय- दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आप यदि साझेदारी में किसी कारोबार को करने की सोच रहे हैं, तो फिलहाल के लिए उसे टाल दें, नहीं तो आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी से किसी बात पर न उलझें, नहीं तो वह वाद-विवाद लंबा खिंच सकता है। जो लोग किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो कुछ समय रुकना बेहतर होगा।
उपाय- शनिदेव को तेल चढ़ाएं।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आप अपने छोटे बहन भाइयों के जरिए भी कुछ धन कमा सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को आज कुछ ऐसे बेहतर अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें वह चाह कर भी मना नहीं कर पाएंगे, लेकिन उनके शत्रु उनसे लाभ लेने की पूरी कोशिश करेंगे।
उपाय- जेब में नीले रंग का रुमाल रखें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपका वह धन डुबा सकता है। जो लोग अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्य के बिना किसी कार्य को करने जा रहे हैं, तो उन्हें बाद में खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है।
उपाय- घर के बाहर हल्दी से स्वस्तिक बनाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1