आपका दिन मंगलमय हो-आज का राशिफल २ मई 2020

वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि नवमी और शनिवार का दिन है। नवमी तिथि सुबह 11 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को सीता नवमी के रूप में मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार इस दिन माता सीता का अवतरण हुआ था। महाराजा जनक की पुत्री होने के कारण इन्हें जानकी भी कहा जाता है । दोपहर 3 बजकर 18 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। जैसा कि इसका नाम है वृद्धि । इस योग में किये गए कार्य में वृद्धि ही होती है । साथ ही सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा। इसके आलावा आज देर रात 11 बजकर 40 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। नक्षत्रों की श्रेणी में मघा दसवां नक्षत्र माना जाता हैं । मघा नक्षत्र के स्वामी केतु हैं, जबकि इसके अधिपति देवता पितरों को माना जाता है। इसके अलावा मघा नक्षत्र का संबंध बरगद के पेड़ से बताया गया है।

मेष राशि – Mesh Rashi 2 May 2020 , Aries Horoscope 2 May 2020
समय पर कार्य होंगे। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के योग है। आज आत्मप्रसन्नता का अनुभव होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। दूसरों के हित के लिए तत्पर रहेंगे।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 2 May 2020 , Taurus Horoscope 2 May 2020
अपने काम पर ध्यान दे। आज पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें। संतान के कार्यों से समाज में आपकी आलोचना हो सकती है। सतर्क रहें और सही समय पर निर्णय लें। नौकरी में वाद-विवाद से बचकर रहें।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 2 May 2020 , Gemini Horoscope 2 May 2020
आपकी कोशिशों से परिवारजनों में सामंजस्य बना रहेगा। आर्थिक मामलो में अधिक विश्वास किसी पर नहीं करें। करियर में अवसर चूकने से निराशा होगी। आर्थिक स्थिति गड़बड़ाने से चलते हुए कार्यों में अवरोध उत्पन्न होंगे।

कर्क राशि – Kark Rashi 2 May 2020 , Cancer Horoscope 2 May 2020
आपके आपसी सौहार्द से साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा। पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। निजी जीवन में बोलचाल की भाषा में सावधानी जरूरी है। व्यापार में बदलाव आएगा।

सिंह राशि – Singh Rashi 2 May 2020 , Leo Horoscope 2 May 2020
विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा एवं खर्च होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। कोई चौंकाने वाली खबर सुनने को मिलेगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी।

कन्या राशि – Kanya Rashi 2 May 2020 , Virgo Horoscope 2 May 2020
कार्यक्षेत्र में विरोधी अपने मंतव्य में कामयाब नहीं हो पाएंगे। कामकाज में आशानुकूल उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें।

तुला राशि – Tula Rashi 2 May 2020 , Libra Horoscope 2 May 2020
आलस की अधिकता से उन्नति रुकी हुई है। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बनते बनते रुक जाएंगे। पारिवारिक समस्याओं का निकाल होगा। पेट सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 2 May 2020 , Scorpio Horoscope 2 May 2020
आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। स्वभाव में क्रोध की अधिकता रहेगी। यात्रा से लाभ मिलने की संभावना है। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी।

धनु राशि – Dhanu Rashi 2 May 2020 , Sagittarius Horoscope 2 May 2020
आज व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में लाभ होने के योग बन रहे हैं। व्यापारिक प्रवास में सतर्कता की आवश्यकता है, पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खान-पान में सावधानी रखे। नया कारोबार जल्द शुरू होने वाला है।

मकर राशि – Makar Rashi 2 May 2020 , Capricorn Horoscope 2 May 2020
आपकी मेहनत से व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी। परिवार में खुशी, उत्साह का वातावरण रहेगा। जवाबदारी के कार्य पूर्ण सफलता के साथ पूरा करेगे। जीवनसाथी की नासमझी के कारण नाराज रहेंगे।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 2 May 2020 , Aquarius Horoscope 2 May 2020
संतान के विवाह के लिए किए प्रयास सार्थक होंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय उपयुक्त है। कार्यस्थल पर पदोन्नति की संभावना बनती हैं। कई दिनों से रुका पैसा मिलने के योग है।

मीन राशि – Meen Rashi 2 May 2020 , Pisces Horoscope 2 May 2020
आज के दिन का लाभ उठाना आपके हाथ में है। अपने अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिजनों से मेल जोल बढ़ेगा,कटु वचन बोलने से बचे। गलत संगत छोड़ दें।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1