आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 19 जून 2020

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और दिन शुक्रवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 19 जून का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (19 June 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि – Mesh Rashi 19 June 2020 , Aries Horoscope 19 June 2020

आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने की संभावना बन रही है। बिजनेस या कार्यक्षेत्र से संबंधित यात्रा हो सकती है। काम भी बहुत रहेगा। दूर स्थान के लोगों से आपके संबंध अच्छे हो सकते हैं। लोग आपकी मेहनत से कुछ सीखेंगे। निपट चुके काम एक बार चेक कर लें। अच्छा रहेगा। थकान भी हो सकती है। खर्चा बढ़ने के योग हैं। चंद्रमा गोचर कुंडली के बारहवें भाव में होगा तो ऑफिस में तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। किसी से विवाद और मतभेद हो सकते हैं। धन हानि भी हो सकती है। नौकरी और बिजनेस में आपको संभलकर रहना होगा।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 19 June 2020 , Taurus Horoscope 19 June 2020

आज चंद्र-शुक्र और शनि का गठजोड़ आपकी राशि से आठवें भाव में है। अपने नियमित काम में आपका मन नहीं लगेगा। आज आपको दूसरों की बातें समझ सकने में, उनके इरादे समझ सकने में थोड़ी कठिनाई होगी। खास तौर पर अपने प्रियजनों के साथ आपकी गलतफहमी बार-बार होती रह सकती है। स्वयं अपने व्यवहार को समझना भी आपको मुश्किल लगेगा। आज आपका जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है. आप जब तक पूरी तरह शांत न हों, तब तक उसका उत्तर न दें। विपरीत लिंग के लोगों में आज आपकी बहुत रुचि रहेगी। आज आप रहस्य, आध्यात्म जैसे विषयों के बजाए सांसारिक मामलों में मन लगाएं, तो अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 19 June 2020 , Gemini Horoscope 19 June 2020

आज के दिन आपको मिश्रित परिणाम मिलेंगे। आपके कार्यस्थल पर उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आप प्रतिद्वंद्वी की गतिविधियों से परेशान हो सकते हैं। वित्तीय बाधाओं को महसूस किया जाएगा क्योंकि खर्च में वृद्धि जारी रहेगी लेकिन दोस्तों की मदद से आप चीजों को सकारात्मक रूप से घुमा पाएंगे। आप मौसम के अनुसार थोड़ा शीतल महसूस कर सकते हैं, इसलिए अपने आहार का विशेष ध्यान रखें। किसी भी यात्रा को स्थगित करना उचित होगा। घर में कुछ तनाव हो सकता है, इसलिए किसी भी तरह की बहस से दूर रहनें की कोशिश करें।

कर्क राशि – Kark Rashi 19 June 2020 , Cancer Horoscope 19 June 2020

आज आप किसी तरह के संदेह को अपने मन पर हावी न होने दें, तो आपका दिन बहुत सारी सफलताओं से भरा रह सकता है। आपको उन कार्यों में सफलता मिलेगी, जो किसी न किसी अड़चन के कारण रुके पड़े हैं। हिम्मत बनाए रखें, तो आप अपने जीवन में काफी कुछ परिवर्तन लाने में सफल रहेंगे। आपको अपनी लगभग सभी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने का पूरा मौका मिलेगा। आज अगर कोई निजी काम शुरु करना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। दोपहर के बाद आप अपना कागजी कामकाज निपटा सकते हैं, व्यवसाय और लेन-देन से संबंधित बातचीत कर सकते हैं।

सिंह राशि – Singh Rashi 19 June 2020 , Leo Horoscope 19 June 2020

आज जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है, सचेत होकर कार्य करें। आज जो भी निर्णय लें, अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर ही लें। आज आपकी वाणी और व्यवहार वाद-विवाद का कारण बन सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप जो भी कार्य करें उसे अच्‍छी तरह से सोच-समझकर करें। ग्रह-नक्षत्रों की मानें तो आज के दिन कहीं निवेश करना हो या फिर कोई नया कार्य शुरू करना हो तो किसी वरिष्‍ठ या जानकार की राय जरूर ले लें। इससे आप भविष्‍य में होने वाले नुकसान से बच सकते हैं।

कन्या राशि – Kanya Rashi 19 June 2020 , Virgo Horoscope 19 June 2020

आज आपकी ऊर्जा का स्तर बेहतर रहेगा। आपका काम कम समय में पूरा हो जाएगा। आपका काम दूसरों को आपकी तरफ आकर्षित करेगा। समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी लोग आपकी तारीफ करेंगे। परिवार में सब लोग आपके पक्ष में रहेंगे। आप किसी रिश्तेदार के यहां फंक्शन में जा सकते हैं। विवाहित लोगों की जिंदगी में सब कुछ अच्छा रहेगा। बिजनेस में लिये गये फैसले कारगर साबित होंगे। आपके व्यवहार की तारीफ होगी। गणेश जी पर हल्दी की गांठ चढ़ाएं, हर तरह से स्थिति अच्छी बनी रहेगी।

तुला राशि – Tula Rashi 19 June 2020 , Libra Horoscope 19 June 2020

आज विजय और मान-प्रतिष्ठा कायम रखना आसान नहीं है। अगर इन सबके लिए भाग्य कोई मौका या साथ दे, तो उस वक्त की नजाकत को समझना बुद्धिमानी होगी। कड़ी मेहनत के बाद ही आपको उपलब्धियों का सुख मिलेगा। अपनी ऊर्जा का रचनात्मक कार्यों में प्रयोग करें।राजनीति में सफलता मिलेगी लेकिन धन के व्यय से परेशान रहेंगे। यह माह सफलता की प्राप्ति का है। जॉब में प्रगति होगी। परिवार के साथ कहीं धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। कुम्भ और वृष आपकी शुभ मित्र राशि है,इस माह इनका सहयोग प्राप्त होगा। अविवाहित लोगों के रिश्ते आएंगे।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 19 June 2020 , Scorpio Horoscope 19 June 2020

पैसों के मामलों में नुकसान हो सकता है। कुछ कानूनी मामलों में आप उलझ सकते हैं। समय का ध्यान रखें। कुछ खास कामों आपको ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है। आज अचानक होने वाले किसी घटनाक्रम पर आप तुरंत कोई फैसला लेने से भी बचें। आपकी सेहत सामान्य रहेगी. थोड़ी थकान भी हो सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा, बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। आर्थिक लाभ संभव है। वाणी पर संयम रखें। परिश्रम और पुरूषार्थ के बल पर लाभ होगा। यात्रा करने का मौका मिलेगा।

धनु राशि – Dhanu Rashi 19 June 2020 , Sagittarius Horoscope 19 June 2020

आज आपको दिन भर भाग्य का प्रबल साथ मिलेगा। आपका भाग्य आपको इशारे करता रहेगा और आपको इन संकेतों को तुरंत ताड़ना होगा। आज आपका अंतर्मन भी बहुत सशक्त है, आप अपने मन की आवाज पर समझदारी के साथ विश्वास करके आगे बढ़ सकते हैं। अपने निकट परिचय के लोगों में से, परिवार में किसी से आपको कोई अप्रत्याशित समाचार मिल सकता है, जो प्रसन्नतादायक ही होगा। पुराने किसी मित्र से अचानक भेंट हो सकती है। आज काम काफी रहेगा, और दिन भर के व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद आज आपको काफी समय घर पर बिताना पड़ सकता है। शारीरिक थकान के कारण आपको विश्राम की और शारीरिक-मानसिक तौर पर सुस्ताने की गहरी आवश्यकता महसूस होगी।

मकर राशि – Makar Rashi 19 June 2020 , Capricorn Horoscope 19 June 2020

आज आपकी रचनात्मकता चरम सीमा पर रहेगी। जो जातक कला, लेखन जैसे रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं, वह लोकप्रियता प्राप्त कर सकतें हैं। साहित्य, संगीत, टीवी, सिनेमा, फैशन आदि जुड़े जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। व्यापारियों के लिए कुछ प्रतिष्ठित सौदे हो सकते हैं। आप में से कुछ महत्वपूर्ण करियर संबंधी निर्णय ले सकते हैं, जो आपको नई उपलब्धियों की ओर ले जाएगा। वित्तीय रूप से यह एक अच्छा दिन है। आप कार्यालय और घर के नवीकरण पर भी खर्च करेंगे। घर में माहौल आनंदमय रहेगा और आप परिवार के साथ कुछ मनोरंजक गतिविधि का आनंद लेंगे।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 19 June 2020 , Aquarius Horoscope 19 June 2020

व्यवसाय को नयी दिशा देने का सार्थक प्रयास करेंगे। मेष तथा तुला राशि का सहयोग व्यवसाय में मिलेगा। धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य से कष्ट मिलेगा। श्वांस तथा मधुमेह से समस्या हो सकती है। लेखन तथा पत्रकारिता से संबद्ध जातक लाभान्वित होंगे। कर्क या कुम्भ राशि के जातक से व्यावसायिक लाभ होगा। शासन तथा प्रशासन का सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा तथा प्रतियोगिता की दिशा में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।खर्चों में कमी का प्रयास करें। व्यापार अच्छा चलेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। समस्याओं से निजात मिलेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशि – Meen Rashi 19 June 2020 , Pisces Horoscope 19 June 2020

आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आपके सारे काम आसानी से पूरे होते दिखेंगे। अपने भविष्य के लिए कोई योजना बना सकते हैं। अहम कार्य में दोस्तों को सहयोग मिल सकता है। आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। इस राशि के बिजनेसमैन कुछ बड़े लोगों से मिल सकते हैं। व्यवसाय में कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।आपकी मुलाकात सफल रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। छोटे बच्चे अपने दोस्तों के साथ खेलने में बिजी रह सकते हैं। सहयोगी काम में मदद करेंगे। घर-परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1