fishermen

कोलकाता: बंगाल की खाड़ी में नाव डूबने से 18 मछुआरे लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

बंगाल की खाड़ी में नाव के डूबने से शुक्रवार को करीब 18 मछुआरे लापता हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप इलाके के आसपास हुई। इसके बाद तट रक्षक बल और स्थानीय प्रशासन ने लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया। तलाशी के लिए स्थानीय मछुआरों को भी मदद के लिए लगाया गया है।

फिलहाल किसी भी लापता मछुआरे का पता नहीं चला है जबकि सर्च ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि ये लापता मछुआरे सुंदरबन इलाके के रहने वाले हैं और बंगाल की खाड़ी में मछली पकड़ने के लिए गए थे। लेकिन केंडो द्वीप के पास मछली पकड़ने के दौरान नाव समुद्र में किसी अज्ञात वस्तु से टकराकर डूब गई।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1