आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 17 जुलाई 2020

आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और दिन शुक्रवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 17 जुलाई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (17 July 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि – Mesh Rashi 17 July 2020 , Aries Horoscope 17 July 2020

आज नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को सितारो का साथ मिलेगा। नया काम शुरू हो सकता है। नई जिम्मेदारी भी आज आपको मिल जाएगी। मेहनत का पूरा नतीजा आपको मिल सकता है। धैर्य से काम करें और समय का भी ध्यान रखें। घर-परिवार में कुछ मामले पूरी तरह अचानक आपके सामने आ सकते हैं। आपके दिमाग में एक समय में बहुत सी बातें या बहुत से प्लान रहेंगे। कोई हावी होने की कोशिश करे, तो शांत रहें। जमीन या मकान संबंधी कामकाज पूरे हो सकते हैं।आज आप ज्यादा भावुक न हों। इससे खुद ही परेशान रहेंगे।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 17 July 2020 , Taurus Horoscope 17 July 2020

आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे | भाग्य का पूरा-पूरा साथ आपको मिलेगा | कुछ दिनों से पेंडिंग काम आज पूरा हो जायेगा | ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे | लवमेट के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा | माता-पिता से आज कोई अच्छी सलाह मिलेगी, जिससे आपको लाभ होगा | आज आप किसी बात को लेकर खुद ही मुस्कुराते नजर आयेंगे | इस राशि के तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा | आप किसी नई तकनीक को सीखने में रुचि दिखायेंगे।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 17 July 2020 , Gemini Horoscope 17 July 2020

आपकी लोकप्रियता अपने चरम पर होगी और आप बहुत महत्वपूर्ण लोगो के साथ संपर्क स्थापित कर सकतें हैं। आपके दुश्मन आपका कुछ नहीं बिगड़ पाएंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में आप कमांडिंग स्थिति में रहेंगें। सामाजिक लोकप्रियता के चलते आप आकर्षण का केंद्र बनेंगे। आर्थिक पक्ष यथावत रहेगा। आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। आपका जीवनसाथी और बच्चे आपके प्रति बहुत स्नेही होंगे। परिवार में कुछ शुभ समारोह हो सकते हैं।

कर्क राशि – Kark Rashi 17 July 2020 , Cancer Horoscope 17 July 2020

आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे. कुछ खास लोगों का ध्यान आप पर और आपके कामकाज पर रहेगा। बड़े फैसले भरोसेमंद लोगों की सलाह लेकर ही करें। सोच- विचार करके ही आगे बढ़ें। रिश्तों की कोई अनबन सुलझ सकती है। निवेश या खरीददारी का फैसला पूरी पड़ताल के बाद ही करें। बातचीत की शैली से आप किसी को भी सहमत कर सकते हैं। किए गए कामों से आपको पूरा फायदा होगा और सफलता मिल सकती है। मेहनत करनी पड़ेगी। धैर्य और संयम रखें। परिवार की परेशानियां भी खत्म हो सकती है।

सिंह राशि – Singh Rashi 17 July 2020 , Leo Horoscope 17 July 2020

आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे | परिवार के सहयोग से आपके कुछ काम पूरे भी हो सकते हैं, लेकिन आज आपको फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए | दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावना है | कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पायेंगे | इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है | आज सेहत में भी कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा | आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए |

कन्या राशि – Kanya Rashi 17 July 2020 , Virgo Horoscope 17 July 2020

रोजमर्रा के और जरूरी काम आज ही निपटा लें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। जिससे आपकी इनकम बढ़ सकती है। कामकाज के सिलसिले में या ऑफिस में अचानक किसी घटनाक्रम के कारण यात्रा के योग बन रहे हैं। कुछ नया सीखने का भी मौका आपको मिल सकता है। आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। लोगों से मदद मिलेगी। जरूरतमंद लोगों की मदद कर दें। पैसे और महत्वपूर्ण कागजात संभाल कर रखें. सेहत का ध्यान रखें। संपत्ति संबंधी कामों के लिए भी दिन अनुकूल हो सकता है।

तुला राशि – Tula Rashi 17 July 2020 , Libra Horoscope 17 July 2020

किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है, अत: सावधानी से काम लेकर विवादों को टालें। निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। बेहतर होगा आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें। बात का बतंगड़ न बनाएं। खान-पान पर भी संयम रखें। प्रेम संबंधों के संदर्भ में आज का दिन अनुकूल है, लेकिन आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 17 July 2020 , Scorpio Horoscope 17 July 2020

आज किसी काम में भाई-बहन आपका हाथ बटायेंगे | आपका काम जल्दी पूरा होगा | अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे | इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा | किसी टॉपिक में आ रही प्रॉब्लम आज दोस्तों की मदद से सॉल्व हो जायेगी | परिवार वालों के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जायेंगे | आपको वहां जाकर अच्छा लगेगा।

धनु राशि – Dhanu Rashi 17 July 2020 , Sagittarius Horoscope 17 July 2020

व्यावसायिक संदर्भ में नए व्यापार संबंधों और सौदों को अंतिम रूप देने के लिए के लिए यह एक अनुकूल अवधि है। कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम देंगे। आप में से कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित कर अधिक प्रभावशाली बन जाएंगे। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। विवाहित जातकों के लिए आवेग के कारण जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य बिना किसी बड़ी चिंता के कमोबेश ठीक रहेगा।

मकर राशि – Makar Rashi 17 July 2020 , Capricorn Horoscope 17 July 2020

आज आप ऑफिस के काम में बिजी रहेंगे | दिनभर के काम से आप शाम को थकान महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप कुछ ज्यादा ही भावुक होंगे | आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखना चाहिए | साथ ही बिना वजह के खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए | इससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा | आज शाम को पार्क में टहलने जायेंगे | आपकी किसी अनजान व्यक्ति से बात हो सकती है।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 17 July 2020 , Aquarius Horoscope 17 July 2020

मन में चल रही बेचैनी से छुटकारा मिल सकता है। गुस्से और उत्तेजना पर कंट्रोल करें। मौज-मस्ती की इच्छा रहेगी। किसी बिगड़ते काम को भी आज आप पूरा कर सकते हैं। पूरी जिम्मेदारी से अपने काम निपटाने की कोशिश करेंगे। मेहनत से सफलता मिल सकती है। कोई नया काम शुरू करने की बजाय नियमित काम पर ही ध्यान देना होगा। जहां तक संभव हो समझौते और सहयोग का मन बनाकर चलें। सामाजिक तौर पर आप बहुत सक्रिय रहेंगे। दोस्तों और परिचित लोगों के साथ समय बीत सकता है। बिजनेस में भी बड़ा फायदा हो सकता है।

मीन राशि – Meen Rashi 17 July 2020 , Pisces Horoscope 17 July 2020

किसी संदेहजनक प्रोजेक्ट में हाथ न डालें वरना आप खुद को कानूनी पचड़ों से घिरा पा सकते हैं। अपने सामाजिक संपर्कों को मजबूत करने के लिए अपने आकर्षण और शिष्टता का उपयोग करें। आपकी आर्थिक और व्यावसायिक स्थिति में सुधार होगा I पैतृक सम्पति प्राप्ति आपके सुख में इजाफा करेगी। पारिवारिक सदस्यों से असहमति के कारण मन अनिश्चितताओं और अवांछित तनावों से भरा हो सकता है। माँ की सेहत का ख्याल रखें और नियमित जांच के लिए उन्हें ले जाना न भूलें।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1