देश का कोरोना मीटर 10 लाख के पार, 25 हजार के करीब मौत, दिल्ली-मुंबई बेहाल

दुनिया में कोरोना से प्रभावित देशों की लिस्ट में भारत फिलहाल तो तीसरे स्थान पर है, लेकिन जिस तेजी से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है, उसे देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत जल्द ही दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। आपको बता दें बीते अब देश में हर दिन कोरोना के करीब 30 हजार नए मामलों की पुष्टी हो रही है। देश में कुल कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 10 लाख के पार पहुंच गया है। वहीं करीब 25 हजार के करीब लोगों की मौत अबतक हो चुकी है। वहीं अभी भी 3 लाख 31 हजार से ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है।

इसके साथ ही भारत में कोरोना रिकवरी रेट में भी सुधार देखने को मिला है। देश में कोरोना रिकवरी रेट 63.25% पर पहुंच गया है। Covid19india.org के मुताबिक कुल 6,12,815 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के जरिए कोरोना मरीजों का नया आधिकारिक आंकड़ा आज सुबह जारी किया जाएगा। इस बाबत स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि देश में कोविड-19 संक्रमण के ज्यादातर मामले मामूली लक्षण वाले हैं। मात्र 0.32% मरीज वेंटिलेटर पर हैं और 3% से भी कम मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत है। राहत की बात ये है कि देश में कोरोना रिकवरी रेट में तेजी से वृद्धी हो रही है।

देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस के 2,84,281 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 11194 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मरीज हैं। मुंबई में अब तक 97950 कोरोना मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं कोरोना के कारण मुंबई में 5 हजार 523 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में भी कोरोना का कहर जारी है। अबतक यहां 1.17 लाख कोरोना के केस की पुष्टी हो चुकी है। 95 हजार 699 लोग ठीक भी हो चुके हैं। दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3,487 है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1