आज आपका दिन मंगलमय हो…

मेष- आज के दिन ऑफिशियल कार्य में आपका मैनेजमेंट काफी अच्छा देखने को मिलेगा। सरकार द्वारा बताए गए नियमों का कठोरता से पालन करें। पूजा- पाठ पर ध्यान दें यदि कोई पाठ आदि करते हैं तो उसे नियमित करना चाहिए क्योंकि यह आपकी पहली प्राथमिकता है। .

वृष- आज के दिन ऑफिशियल कार्यों में आलस्य न दिखाएं अन्यथा कार्य का भार अधिक बढ़ता जाएगा। व्यापारी वर्ग ई- वॉलेट का अधिक प्रयोग करें जिससे उनके लेन-देन की प्रतिक्रिया सुरक्षित होती रहेगी व आपका व्यापार भी नहीं रुकेगा। जीवनसाथी से तालमेल बनाकर चलें उनका सहयोग आपको कार्य करने की नयी ऊर्जा प्रदान करेगा।

मिथुन- आज के दिन स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें। कार्य को करते समय अक्सर गलतियां कर जाते हैं तो आज कुछ सजग रहने की आवश्यकता है। वर्तमान समय को देखते हुए यदि आप घर पर ही कार्य कर रहे हैं तो बहुत झुक कर कार्य करने से कमर व पीठ में दर्द हो सकता है।

कर्क- आज के दिन घर हो या फिर ऑफिस सभी से वार्तालाप करते समय मधुर वाणी का प्रयोग करें, आपकी बात चुभ सकती है। जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं, उन्हें पार्टनर से सामंजस्य बनाकर चलना होगा।

सिंह- आज के दिन सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं, तो सरकार की ओर से आपको मदद मिलेगी। दूसरों की मदद करने में तत्पर रहना होगा। ऑफिशियल कार्य को करने में बॉस की ओर से मार्गदर्शन मिलेगा। यदि आप टारगेट बेस्ड कार्य करते हैं तो फोन पर संपर्क बनाए रहें।

कन्या- आज के दिन मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। पॉलिटिक्स से दूर रहें। व्यापारी वर्ग ज्यादा से ज्यादा अपने व्यापार को बढ़ाने पर ध्यान दें। वहीं दूसरी ओर तेजी से फैल रही महामारी के प्रति सचेत रहें, इस रोग से बचने के लिए सरकार द्वारा चलाएं गये नियमों को पालन करना चाहिए।

तुला- आज के दिन चल रही आपदा को देखते हुए सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें। मन के स्तर पर आलस्य देखने को मिल सकता है। घर से ही ऑफिस का कार्य कर रहे हैं तो एक्टिव रहते हुए, कार्य में लगना होगा। भले ही एक पहर लेकिन पूजा-पाठ अवश्य करें, वह आपकी रुचि अनुसार हो सकता है। पितरों का आशीर्वाद कार्य को पूरा करेगा।

वृश्चिक- आज के दिन पुलिस विभाग से जुड़े लोगों के लिए दिन महत्वपूर्ण होगा, कार्य को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। वहीं शोधपरक कार्य में लगे लोगों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। जो लोग व्यापार करते है उनको व्यापार में नुकसान हो सकता है।

धनु- आज के दिन मन पसंदीदा कार्य को करें। जो लोग घर से कार्य कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। वही दूसरी ओर एक विशेष बात का ध्यान रखना चाहिए कि अचानक कार्यभार बढ़ सकता है इसके लिए खुद को तैयार रखें।

मकर– आज के दिन क्रोध से बचें। जो लोग सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत हैं उनको शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। महिलाएं रूप सज्जा पर ध्यान दें इसके लिए दिन उपयुक्त है। विद्यार्थियों को टेक्नोलॉजी के माध्यम से पढ़ाई शुरु कर देनी चाहिए।

कुम्भ- आज के दिन आय से अधिक खर्च होने की आशंका है। ऑफिशियल कार्य में किए गए प्रयास सफल होते दिखाई दें रहें हैं। व्यापारी वर्ग अपनी वाणी के माध्यम से व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। बढ़ता वजन रोगों को उत्पन्न कर सकता है। घर को सुसज्जित करने के लिए ध्यान देना चाहिए।

मीन- आज के दिन किसी कार्य के चलते आप घर से बाहर जाते हैं तो नियमों का पालन करें माक्स आदि पहन कर ही निकलें अन्यथा सरकार की ओर से कड़ी कार्यवाही हो सकती है। कर्मक्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय थोड़ा नकारात्मक रहेगा, लेकिन इस स्थिति से परेशान होने से अच्छ है कि अपने कार्य को करते चलें।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1