aaj ka mausam

Weather Forecast: आज दिल्ली से लेकर गुजरात तक पड़ेगी भीषण गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट

देश में गर्मी का कहर जारी है। पिछले कई दिनों से पारा 40 डिग्री के पार बना हुआ है। मौसम विभाग (weather forecast) ने रविवार को कई शहरों के लिए हीट वेव (heatwave) की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार राजस्थान, दिल्ली, मप्र सहित कई शहरों में पारा 45 डिग्री के पार रहा है।

भारतीय मौसम विभाग (weather forecast) में मौसम विज्ञान के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और विदर्भ में लू रविवार को भी जारी रहेगा। इन इलाकों में शनिवार को 40 से 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इस कारण राजस्थान, एमपी और हरियाणा के कुछ हिस्सों के लिए रेड और ऑरेंज वॉर्निंग जारी की गई। उन्होंने बताया कि इन इलाकों में सोमवार, 16 मई से तापमान (Tempreture) में गिरावट आएगी। महापात्र के मुताबिक, 15 मई की रात को उत्तर पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ पैदा होगा।
राजधानी दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को भी भीषण गर्मी का ही सामना करना पड़ेगा। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में लू या भीषण लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग (weather forecast) ने आरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। धूल भरी आंधी आने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान (Tempreture) में 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। इसके बाद भी तीन दिनों तक छिटपुट बादलों की वजह से झुलसाने वाली गर्मी से राहत बनी रहेगी। जबकि 20 मई से दिल्ली एक बार फिर से लू की चपेट में आएगी।


राजस्थान में भीषण लू चलने की संभावना

राजस्थान में आग बरसाती गर्मी का प्रकोप जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रविवार को मौसम साफ रहने और तेज धूप निकलने से तापमान (Tempreture) में 1 से 2 डिग्री की और बढ़ोतरी होगी। इस देखते हुए मौसम विभाग ने पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर ‘गंभीर लू’ की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है। इसके अलावा ज्यादातर जगहों पर हीट वेव चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 15 मई तक पूर्वी राजस्थान (Rajasthan) लू चलने की आशंका जताई है। इस बीच जोधपुर और बीकानेर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान (Tempreture) 46 से 47 डिग्री होने की प्रबल संभावना है। 16 मई से पश्चिमी विक्षोभ के असर से आसमान में बादल दिख सकते हैं और तापमान (Tempreture) में गिरावट दर्ज होगी, जिसके बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।


रियाणा में अभी तक का सबसे गर्म दिन

हरियाणा (Haryana) में शनिवार इस सीजन में अभी तक का सबसे गर्म दिन रहा। साइबर सिटी गुरुग्राम में सामान्य से आठ डिग्री बढ़कर 46.8 डिग्री सेल्सियस दिन का तापमान (Tempreture) दर्ज किया गया। इसके बाद महेंद्रगढ़ के नारनौल में दिन के समय सामान्य से छह डिग्री बढ़कर 46.6 डिग्री सेल्सियस तो हिसार में 46.0 डिग्री सेल्सियस तापमान (Tempreture) दर्ज किया गया। सिरसा में यह 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान है।


मप्र में लगातार बढ़ रहा तापमान

मप्र में 4 दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान (Tempreture) ने शनिवार को भीषण रूप ले लिया। आठ 8 जिलों राजगढ़, गुना, सागर, दमोह, सतना, ग्वालियर, सीधी व रीवा में लू चली। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटों में गर्म हवाएं इसी तरह आती रहेंगी और तापमान इसी स्तर के आसपास बना रहेगा।

भीषण गर्मी से तप रहा छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में शनिवार को अधिक तापमान (Tempreture) 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
बिहार में पारा तेजी से ऊपर चढ़ने लगा

बिहार (Bihar) में एक बार फिर पारा तेजी से ऊपर चढ़ने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 15 मई के लिए राज्य के उत्तरी भाग के सीमावर्ती जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 16 मई के लिए 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी कर सतर्क रहने को कहा गया है। इन इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।

त्तराखंड में भी तापमान में इजाफा हुआ

उत्तराखंड में कुछ दिनों की राहत के बाद शनिवार को मौसम शुष्क रहा। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में शाम को बारिश हुई। मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी बेहाल कर रही है। पहाड़ों में भी चटख धूप पसीने छुटा रही है। शुष्क मौसम के बीच ज्यादातर इलाकों में तापमान (Tempreture) में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार को भी गर्मी से राहत मिलने के आसान नहीं हैं। अगले 2 दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। जिससे तापमान (Tempreture) में और वृद्धि हो सकती है। जबकि, ताजा पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने के कारण 17 अप्रैल को प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1