18 MAY 2022

आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 15 जुलाई 2020

आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और दिन बुधवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 15 जुलाई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (15 July 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि – Mesh Rashi 15 July 2020 , Aries Horoscope 15 July 2020

आज आपकी अधिकांश योजनाएं क्रियान्वित होंगी। आपका ध्यान केंद्रित रहेगा और परिश्रमी बने रहेंगे। योजनाओं को सफल बनाने के लिए आप सहकर्मियों का अधिकतम समर्थन पाने के लिए अपनी बातचीत को आगे बढ़ाएंगे। व्यापारी अपनी प्रखर सोच के लिए प्रशंसा एव सम्मान के पात्र बनेंगे। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित महसूस करेंगे और आप संपत्ति या संप्रेषण में निवेश कर सकते हैं। छोटी यात्राओं और पारिवारिक छुट्टी के लिए यह एक अच्छी अवधि है। परिवार के साथ बिताया गया समय अपेक्षा से अधिक आनंदमय होगा।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 15 July 2020 , Taurus Horoscope 15 July 2020

आज कार्यक्षेत्र में आपको किसी से पुरानी पहचान का फायदा मिलेगा। आपके रूके हुए सारे काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। अगर आप अपने बड़े भाई-बहन के सहयोग से कोई काम शुरू करेंगे, तो उसमें आपको तरक्की जरूर मिलेगी। आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ़ होगी। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर है। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। किसी काम में कोशिश करने से किस्मत का सहयोग जरूर मिलेगा।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 15 July 2020 , Gemini Horoscope 15 July 2020

आज का दिन शुभ रहेगा। आज धन लाभ की पूरी संभावनाएं हैं। शादी-विवाह को लेकर हो रही चर्चाओं में सफलता मिलेगी। व्यापारियों को मुनाफा होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए समय अनुकूल नहीं है।आपको मित्रों से कुछ अच्छी सूचना भी मिल सकती है। दिन सुखद और आश्चर्य भरी बातों के साथ गुजरने के संकेत हैं।आप नए कार्यों को फिलहाल टाल दें। आप संतान प्राप्ति के लिए प्रयास कर सकते हैं।

कर्क राशि – Kark Rashi 15 July 2020 , Cancer Horoscope 15 July 2020

नौकरीपेशा लोगों को किस्मत का साथ मिल सकता है। कारोबार में भी स्थितियां आपके अनुकूल होने की संभावना बन रही है। आपके काम पूरे हो सकते हैं। किए गए कामों से धन लाभ और फायदा हो सकता है। कुछ नए अवसर भी आपके सामने आ सकते हैं। आप अपने काम से अधिकारियों को खुश करने की कोशिश में रहेंगे। पैसों की समस्या भी खत्म हो सकती है। नौकरी में साथियों का सहयोग मिलेगा।नए लोगों से भी मुलाकात होने के योग हैं। आत्मविश्वास बढ़ सकता है।

सिंह राशि – Singh Rashi 15 July 2020 , Leo Horoscope 15 July 2020

आज आपको दूसरों के साथ अपने व्यवहार को लेकर थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। किसी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। धन लाभ के लिये दिन ठीक रहेगा। आपको कमाई के नए सोर्स नजर आ सकते हैं। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी रिश्तेदार से अचानक मुलाकात होने की संभावना है। दिनभर के कामों से आपको थोड़ा तनाव होगा। परिवार में सब कुछ ठीक रहेगा। आपको सबका सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि – Kanya Rashi 15 July 2020 , Virgo Horoscope 15 July 2020

प्रेम संबंधों के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है। भावनाओं में ना बहें और किसी पर इतना भी भरोसा ना करें कि वह आगे चलकर आपके लिए मुसीबत बन जाए। समय कमज़ोर चल रहा है, अतः धैर्य और संयम के साथ अपने कार्यों में निरंतरता बनाये रखें। नए और बड़े निवेश से बचनें का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है, परन्तु यह अल्पकालिक है, अतः स्वविवेक से काम लें और क्रोध में आकर संबंधों को ख़राब ना करें। पिता से संबंध यदि किसी भी कारण से बिगड़े हुए हों तो उसे सुधारें।

तुला राशि – Tula Rashi 15 July 2020 , Libra Horoscope 15 July 2020

अपने कामकाज और रोजगार पर ध्यान दें। काम का तरीका बदलने के लिए मन बना सकते हैं। रोजमर्रा के कुछ काम भी आज पूरे हो सकते हैं। कोई भी काम परफेक्शन से करने की कोशिश करेंगे। समय पर ऑफिस पहुंचने की कोशिश करें और कामकाज में किसी को शिकायत का मौका न दें। रिश्तों के लिहाज से दिन अच्छा हो सकता है। किसी नए व्यक्ति से भी दोस्ती हो सकती है। नया प्रेम प्रसंग भी शुरू होने की संभावना है। दौड़-भाग बढ़ सकती है। जरूरी कामों के लिए नहीं चाहते हुए भी कर्जा लेना पड़ सकता है। फालतू गुस्सा करने से नुकसान होगा।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 15 July 2020 , Scorpio Horoscope 15 July 2020

यह मिश्रित परिणामों वाला दिन है, लेकिन व्यापक स्तर पर चीजें आपके पक्ष में होंगी। कार्य स्थल पर बाधाओं और कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। खर्च बढ़ेंगे। आपको एक नया दृष्टिकोण अपनाना होगा और वांछित परिणामों के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। यदि यात्रा आवश्यक है तो अपने सामान की देखभाल करें क्योंकि कुछ नुकसान होने की संभावना है। अगर आप अपने बच्चे की नौकरी या शादी को लेकर चिंतित हैं तो अब समय आपके पक्ष में है। आपको समय-समय पर दोस्तों की मदद मिलती रहेगी।

धनु राशि – Dhanu Rashi 15 July 2020 , Sagittarius Horoscope 15 July 2020

आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। इस राशि के इंजीनीयर्स को किसी काम से बड़े धन लाभ की प्राप्ति होगी। आप अपने अनुभवों का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में दोस्तों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेगा।

मकर राशि – Makar Rashi 15 July 2020 , Capricorn Horoscope 15 July 2020

पुराने चले आ रहे मामलों को पीछे छोड़ कर आगे बढ़ने का समय है। समय साथ दे सकता है। आज आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। खुद को पॉजिटिव रखेंगे तो सफल हो जाएंगे। प्रसन्न रहें और दूसरों को भी खुश रखें। परिवार के कई मामले आज आप निपटा सकते हैं। आज किए हुए ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं। सुख और आनंद मिलेगा। दाम्पत्य जीवन भी अच्छा रहेगा। किसी खास विषय पर कुछ भी कहने से बचें। वाद-विवाद या बहस की स्थिति भी बन सकती है।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 15 July 2020 , Aquarius Horoscope 15 July 2020

आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। माता-पिता के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। आप हर कदम पर सच का साथ देंगे। लोग आपको सपोर्ट करेंगे। इससे आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आज आप धार्मिक किताब पढ़ने में रूचि ले सकते हैं। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। किसी करीबी को आज आपसे कुछ अपेक्षाएं हो सकती है। बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। उनके साथ मिलकर किये गये कामों से आपको फायदा होगा।

मीन राशि – Meen Rashi 15 July 2020 , Pisces Horoscope 15 July 2020

आज आपके सहकर्मी समूह के मध्य आपकी लोकप्रियता में वृद्धि संभव है। व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और आपको अच्छी प्रगति प्राप्त होगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आपको आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नवीन रास्ते भी मिलेंगे। भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ छोटी यात्राओं या भ्रमण की योजना बन सकती है। आपका पारिवारिक-जीवन आनंदमय और खुशहाल रहेगा। आज आपको स्वयं अथवा पिता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1