14 August 2020 Ka Rashifal

आप का दिन मंगलमय हो,आज का राशिफल 14 अगस्त 2020

शुक्रवार, 14 अगस्त 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 9 राशियों के लिए दिन अच्छे परिणाम देने वाला रह सकता है। कुछ लोगों को प्रोफेशनल मोर्चे पर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लो TVगों को अपनी प्लानिंग से धन लाभ मिलने का अवसर मिलने का दिन रहेगा। वहीं, 3 राशियों के लिए समय सामान्य रह सकता है। मेष राशि वालों के लिए दिन ज्यादा भावुकता से बचने वाला, वृष राशि वालों के लिए धन लाभ मिलने का है समय, मिथुन राशि वालों के लिए दिन समस्याओं का हल मिलने का।
🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈
मेष – Two of Swords-Four of Coins-The Chariot Three of Cups– Mesh Rashi 14 August 2020 , Aries Horoscope 14August 2020

निजी रिश्तों में कोई दिखावा न करें। लोगों को उनकी कमियों के साथ स्वीकार करें। प्रोफेशनल तौर पर आज कुछ परेशानी हो सकती है, परन्तु निजी जीवन में आपकी भावनात्मकता के कारण आप किसी बड़े तनाव से बच सकते हैं। आज अपने आप के लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें और अपनी देखभाल करें। जितना समय आप अपने आप को देंगे उतना ही शांत महसूस करेंगे।
🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼
वृषभ – Seven of Cups-Queen of Cups-The Tower Vrishabha Rashi 14 August 2020 , Taurus Horoscope 14 August 2020

आज का दिन आपकी योजनाओं को बेहतरीन रिस्पांस मिलने और उनसे धन लाभ मिलने का है। व्यवसायिक मामलों में आपकी मीटिंग बिना परिणाम के रह सकती है। किसी पारिवारिक मित्र या परिजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। आज सामाजिक मेलजोल में किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जिससे आपके अच्छे गहरे सम्बन्ध बनेंगे। आपके लिए दिन कुछ मामलों में मिलाजुला ही रहेगा।
🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼
मिथुन – Page of Wands-The Sun­-The High Priestess The Lovers– Mithun Rashi 14August 2020 , Gemini Horoscope 14 August 2020

आज का दिन आपके लिए व्यवहारिक पक्षों पर ध्यान देने का है। आप किसी की बातों में आकर या भावनाओं में बहकर कोई फैसला ना करें। हर चीज को व्यवहारिक धरातल पर जरूर आंकिए। आज अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें। यदि कोई परेशानियां चल रही हैं तो वे जल्द ही हल हो जाएंगी। असमंजस की स्थिति हो सकती है। बिना गहन सोच विचार के कोई निर्णय न लें। अगर आप किसी फैसले को लेने में दुविधा महसूस कर रहे हैं तो उसे आज टाल दें।
🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼
कर्क – The Tower-The Chariot-Justice Wheel of Fortune– Kark Rashi 14 August 2020 , Cancer Horoscope 14 August 2020

आज का दिन आपके लिए कुछ नई योजनाओं को लेकर आगे बढ़ने का है। आप में से कुछ लोगों के लिए आज कोई यात्रा के योग भी हो सकते हैं। हालांकि, कार्ड्स सलाह दे रहे हैं कि यात्राओं से बचना चाहिए, क्योंकि ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। किसी की भी सलाह मानने से पहले यह अवश्य देख लें कि वह आपके लिए कितनी कारगर है। दूसरों पर अत्यधिक निर्भरता आपके लिए नुकसान दायक हो सकती है।
🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼
सिंह – Judgement-Seven of Cups-Seven of Cups Three of Swords– Singh Rashi 14 August 2020 , Leo Horoscope 14 August 2020

आज का दिन आपके लिए करियर के मामले में कुछ बड़े फैसले लेने का हो सकता है। आप किसी नए क्षेत्र में निवेश के लिए विचार कर सकते हैं। आज आपको किसी भी कानूनी मामलों में पड़ने से पहले अपने स्तर पर अच्छे से पड़ताल कर लेनी चाहिए। आज का दिन मन में कुछ चिंताएं बनी हुई हैं जिस कारण आपके काम में फोकस की कमी है। किसी की बात को दिल पर न लगाएं, अपने आप पर भरोसा रखें। समय आपके लिए शुभ फल लाएगा।
🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼
कन्या – The Empress-Four of Swords-Four of Coins Ace of Swords– Kanya Rashi 14 August 2020 , Virgo Horoscope 14 August 2020

आज का दिन आपके लिए अपने व्यक्तित्व में कुछ नई चीजें शामिल करने का है। ये आपके व्यक्तित्व में एक नया आकर्षण पैदा कर सकती हैं। आपको लोगों का समर्थन मिलेगा। कुछ लोगों के सामने नई चुनौतियां हो सकती हैं। आप इन चुनौतियों का मुकाबला डट कर करते हैं, तो ये भविष्य में आपके लिए काफी सकारात्मक हो सकती है। अपने जीवन में अपने अलावा दूसरों की भलाई करने में भी लगाएं।
🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼
तुला – Four of Coins-Three of Swords-The Sun Justice– Tula Rashi 14 August 2020 , Libra Horoscope 14 August 2020

आज का दिन आपके लिए अपनी क्रिएटिविटी के बूते पर सफलता अर्जित करने का है। आप अगर किसी कला के क्षेत्र से हैं तो आज सितारे आपके फेवर में हो सकते हैं। कुछ आइडियाज जिन्हें फिलहाल नकारा जा सकता है, भविष्य में आपके लिए गेम चेंजर हो सकता है। अपने लिए रोज़ की दिनचर्या में थोड़ा समय अवश्य निकालें। आप प्रयास करने के साथ प्रयास को फलित होने का भी मौका दें। धैर्य और संयम से काम लें। धन लाभ के योग हैं।
🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼
वृश्चिक – Seven of Swords-The Tower-Three of Swords The Sun – Varshik Rashi 14 August 2020 , Scorpio Horoscope 14 August 2020

आज का दिन आपके लिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने और शब्दों का चयन सोच-समझकर करने का है। आपके लिए दिन किसी विवाद से बचने के लिए है। बेवजह बहसों में ना पड़ें। अपनी क्षमता पर संदेह न करें। आपमें कोई कमी नहीं है। अपनी भावनाओं को खुल कर व्यक्त करें। कुछ बातों को लेकर मन में परेशानी उत्पन्न हो सकती है। काम काज में वृद्धि के आसार हैं, किन्तु किसी भी निर्णय को लेकर जिद पर ना अड़ें।
🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼
धनु – Temperance-Justice­-Eight of Cups- Page of Coins– Dhanu Rashi 14 August 2020 , Sagittarius Horoscope 14 August 2020

आज आपको अपने काम को पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ निपटाना होगा। आपकी कार्यशैली पर कुछ लोग सवालिया निशान भी लगा सकते हैं। लेकिन, किसी भी विपरीत परिस्थिति से आपको अपनी गति कम नहीं करनी चाहिए। आपके लिए परिस्थितियां इतनी बुरी नहीं होंगी, जितना आपके भय के कारण आपको महसूस हो रही है। अपने विचारों और सोच को सकारात्मक रखें। पारिवारिक मेलजोल के लिया अच्छा दिन है।
🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼
मकर – The Tower-Nine of Pentacles-Nine of Pentacles-The Fool – Makar Rashi -14 August 2020 , Capricorn Horoscope 14 August 2020

आज का दिन आपके लिए खुद को देने का हो सकता है। आप स्वयं में कोई बदलाव लाने के बारे में सोच सकते हैं। संभवतः को बुरी संगत या लत को छोड़ने पर भी विचार कर सकते हैं। आज आपको प्रोफेशनल मोर्चे पर थोड़ी सावधानी रखनी होगी, कोई ऐसा काम करने से बचें, जिससे आपको भविष्य में कुछ नुकसान होने की आशंका हो। अपने आप को हर परिस्थिति में संयमित रखें। आज किसी नए व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है, जो आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।
🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼
कुंभ – Two of Cups-Eight of Cups-Four of Swords-Ten of Wands – Kumbh Rashi 14 August 2020 , Aquarius Horoscope 14 August 2020

आज आपके लिए दिन थोड़ा परिवर्तन वाला हो सकता है। कुछ परिस्थितियों में तेजी से बदलाव आपको बेचैन कर सकता है। किसी भी मामले में जल्दबाज़ी न करें, हर कार्य अपनी गति और अपने समय से ही संपन्न होगा। समय आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है। कार्य के क्षेत्र में किन्ही नए व्यक्तियों से मुलाकात होगी होने के योग हैं। धैर्य और सहनशीलता इस समय लाभदायक रहेंगे। कुछ लोगों के लिए धन लाभ की स्थितियां भी बन सकती हैं।
🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼
मीन – The Magician-The High Priestess-Queen of Cups-The Hierophant – Meen Rashi 14August 2020 , Pisces Horoscope 14 August 2020

आज आपके काम अपने आप कुछ बनते चले जाएंगे। जिन कामों के लिए आपको काफी प्रयास करना पड़ रहा था, वे आसानी से पूरे हो सकते हैं। अपना काम पूरे फोकस से करते रहें। आज कोई लापरवाही न करें। सितारों का पूरा फेवर आपको मिल सकता है। वहीं, कुछ लोगों को थोड़ा संघर्ष भी करना पड़ सकता है। किसी भी मामले में आपकी थोड़ी अनदेखी मुश्किल खड़ी कर सकती है। आपको लापरवाही से बचना होगा।
🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈
RAJNI AWASTHI
💫💫💫💫💫💫💫💫
Tarot Cards Reader ,Healer ,
Astrologer, Vastu Consultant
contact 8960300009

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1