राशिफल: जानिए 3 जनवरी का दिन आपके लिए कैसा रहेगा

मेष- आज के दिन आध्यात्मिक भाव जागृत करके रखना होगा हो सके तो किसी धार्मिक स्थल पर जाएं। नौकरी से जुड़े लोग मेहनत करते रहें जल्द ही अच्छा समाचार मिल सकता है। व्यापार में पार्टनर के द्वारा लिए गए फैसलों पर उनका साथ दें न की विरोध करें, वहीं दूसरी ओर अनावश्यक व्यय से नुकसान होने की आशंका है। सेहत की बात करें तो ठन्ड गर्म की स्थिति आपके स्वास्थ्य में गिरावट कर सकती है। लंबी दूरी की यात्राओं से परहेज करें।

वृष- आज के दिन आपको धन लाभ होने की संभावना है। यदि किसी को उधार दे रखा है तो उन्हें आज रिमाइन्ड करा सकते हैं। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों को कोई लापरवाही नहीं करनी चाहिए, अन्यथा कठोर कार्यवाही हो सकती है। सेहत की बात करें तो हड्डियों से संबंधित रोगों के प्रति अलर्ट रहें। आर्थिक तौर पर बड़े भाई-बहन से मदद मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

मिथुन- आज के दिन अपने नौकरी की बात करें तो दिन सामान्य रहने वाला है लेकिन सजग होकर कार्य करने की आवश्यकता है अन्यथा बड़े अधिकारी नाराज हो सकते हैं। कारोबार में पिछले चल रहें प्रयासों से आपको उन्नति मिलने के योग बन रहे हैं, अच्छा मुनाफ़ा भी होगा। हेल्थ में छोटी सी भी बीमारी को अनदेखा करना मुश्किलों में डाल सकता है।

कर्क- आज के दिन यदि कोई आपसे आर्थिक मदद की उम्मीद लेकर आता है तो उसे निराश न करें। समाजिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। ऑफिस में बॉस आपको नयी जिम्मेदारियाँ सौंप सकते हैं, जिसे प्रसन्नता के साथ ग्रहण करना चाहिए, वहीं दूसरी ओर सहकर्मियों के साथ भी सम्बन्ध मजबूत होंगे। कारोबार की बात करें तो सोना-चांदी का व्यापार करने वाले व्यापारियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह- आज के दिन कामकाज में बिल्कुल भी आलस्य करना ठीक नहीं रहेगा। जितनी ज्यादा मेहनत करेंगे उतनी ही लाभ मिलने की संभावनाएं बढ़ेगी, वहीं दूसरी ओर बेवजह क्रोध न करें। नौकरी में आपकी स्थिति लगातार सुधरती दिख रही है पदोन्नति के साथ स्थानांतरण फायदेमंद रहेगा। व्यापार की बात करें तो रियल-स्टेट का कारोबार करने वालों को अधिक निवेश करने से बचना चाहिए। सेहत की बात करें तो अग्नि दुर्घटना के प्रति अलर्ट रहें।

कन्या- आज के दिन खुद के लिए समय निकालना होगा। कई दिनों से यदि शॉपिंग की प्लानिंग कर रहें है तो आज उसे निपटा लें। बिजनेस की बात करें तो जो लोग इलेक्ट्रानिक का व्यापार करते हैं उन्हें ग्राहक की मांग को ध्यान में रखना चाहिए। हेल्थ में आज के दिन छोटे बच्चों पर ध्यान दें अचानक बीमार पड़ सकते हैं।

तुला- आज के दिन अपना काम निकालने के लिए किसी को परेशान न करें। दूसरों कि हाय लेना भविष्य के लिए महँगा पड़ सकता है। व्यापारियों का कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। सेहत में कान से संबंधित परेशानियों के प्रति सचेत रहना होगा।

वृश्चिक- आज के दिन अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपको वाणी में मिठास बनाएं रखनी होगी, क्योंकि तीखें-बोल बनते कार्य को बिगाड़ सकते हैं। व्यापार में नये सम्बन्ध लाभकारी सिद्ध होंगे। जो लोग शेयर मार्केंटिंग का कारोबार करते हैं उन्हें नये क्लाइंट से लाभ मिलेगा। पैतृक जमीन, जायदाद और मकान की खरीदी-बिक्री की संभवना बन सकती है।

धनु- आज के दिन कई ग्रहों के प्रभावों को देखते हुए आपको बहुत धैर्य के साथ काम करना है। न अधिक क्रोधित रहते हुए और न अनावश्यक रूप से ज्यादा उत्सुकता दिखाते हुए, समता बनाएं रखने में ही समझदारी है। ऑफिस के कार्यों में व्यवधान आने की आशंका है ऐसी स्थिति में कल के लिए कार्य को छोड़ दें। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों का प्रमोशन हो सकता है।

मकर- आज के दिन आपको विचारों के बजाय सिर्फ काम पर ध्यान देना चाहिए। वहीं दूसरी ओर आर्थिक मामलों को लेकर गंभीर रहें अनावश्यक खर्च परेशान कर सकता है। ऑफिस की बात करें तो उन्नति मिलने के योग बन रहे हैं, यदि किसी प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आपको दी जाती है तो उसे बखूबी निभाना होगा। भाइयों और मित्रों के विषय में कुछ चिन्ता रहेगी। उनके साथ कुछ समय व्यतीत करें।

कुम्भ- आज के दिन पिछले दिनों से चल रही कार्य की व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आपको अपने लिए समय निकालना चाहिए, कुछ देर ही सही समय निकाल कर रचनात्मक कार्य व अपने मनपसंदीदा कार्य करना आपको ऊर्जावान करेगा। सेहत में अपने पसंदीदा भोजन का आनंद ले सकते हैं।

मीन- आज के दिन हो सकता है कि आपको आलस्य अधिक आए लेकिन आलस्य का त्याग करते हुए कर्मठ बनना होगा, क्योंकि आर्थिक लाभ पाने के लिए यह समय काफी उत्तम हो सकता है। ऑफिस की बात करें तो जो लोग शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें विभाग की ओर से अधिक कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1