विश्व पृथ्वी दिवस पर प्राकृतिक वातावरण के प्रति बने संवेदनशील- CM योगी

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सहित कई नेताओं ने विश्व पृथ्वी दिवस पर दोनों ने लोगों को आगामी खतरे से आगाह करते हुए एक खास संकल्प लेने की अपील की है। आज यानी 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।

CM योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा, आज पृथ्वी दिवस पर पृथ्वी के प्राकृतिक वातावरण के प्रति संवेदनशील बनने का संकल्प लें। उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, “अंधाधुंध विकास के नाम पर पृथ्वी और प्रकृति से होने वाली छेड़छाड़ की परिणिति हमें ग्लोबल वार्मिंग, भूकम्प और सुनामी के रूप में देखने को मिलती है। इसलिए जरूरी है कि हम समय रहते चेत जाएं और पृथ्वी को बचाएं। आज पृथ्वी दिवस पर पृथ्वी के प्राकृतिक वातावरण के प्रति संवेदनशील बनने का संकल्प लें।”

वहीं यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने भी विश्व पृथ्वी दिवस पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘माता भूमि:, पुत्रो अहं पृथिव्या’ सभी देश एवं प्रदेशवासियों को विश्व पृथ्वी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, इस खास अवसर पर हम सब मिलकर भावी पीढ़ियों के लिए वातावरण को प्रदूषण मुक्त करने, अपने आस-पास सफाई रखने एवं धरती को हरी-भरी व सुंदर बनाने का संकल्प लें।

BJP प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह विश्व पृथ्वी दिवस पर ट्वीट करते हुए कहा कि पृथ्वी बहुत व्यापक शब्द है जिसमें जल, वायु, पेड़-पौधे, सभी प्राणी और इससे जु़ड़े अन्य कारक भी हैं। पृथ्वी बचाए रखने के लिए प्राकृतिक संतुलन बनाये रखना अतिआवश्यक है अतः आज हम संकल्प लें कि अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु प्रकृति से छेड़-छाड़ न करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1