bullet train

भारत के बुलेट ट्रेन स्टेशन होंगे बेहद शानदार! रेल मंत्रालय ने दिखाई सूरत स्टेशन की पहली झलक, एयरपोर्ट जैसा होगा लुक

भारत की पहली बुलेट ट्रेन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच रेल मंत्रालय ने गुजरात के सूरत में बन रहे बुलेट ट्रेन स्टेशन की शानदार तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में स्टेशन का आधुनिक और आकर्षक इंटीरियर देखने को मिल रहा है।

सूरत स्टेशन को खास डायमंड थीम पर तैयार किया जा रहा है, क्योंकि सूरत दुनिया में हीरा कारोबार के लिए मशहूर है। स्टेशन की डिजाइन में हीरे की कटिंग और उसकी चमक से प्रेरणा ली गई है। यहां ज्योमेट्रिक डिजाइन वाली छत, कांच की रेलिंग, एस्केलेटर और आधुनिक यात्री सुविधाएं देखने को मिलेंगी।

यह स्टेशन तीन मंजिला होगा और इसका कुल निर्मित क्षेत्रफल करीब 58 हजार 352 वर्ग मीटर है। स्टेशन को मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का हिस्सा बनाया जा रहा है। बुलेट ट्रेन परियोजना में एक और बड़ी प्रगति हुई है। सूरत से बिलिमोरा के बीच करीब 50 किलोमीटर के रेल सेक्शन में बिजलीकरण का काम पूरा हो चुका है। इस हिस्से पर मई 2027 में ट्रायल रन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

हालांकि, अभी स्टेशन और रेल कॉरिडोर पर काम जारी है। ऐसे में यात्रियों को बुलेट ट्रेन में सफर के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1