Temperature Rise

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

दिल्ली-NCR के लाखों निवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। बुधवार को दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव हो रहा है। इसकी वजह से अगले कुछ दिनों तक आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

दोपहर के समय खराब हो सकता है मौसम

मौसम विभाग ने 30 अप्रैल यानी गुरुवार को दिल्ली, नोएडा समेत पूरा एनसीआर बादलों से घिरा रहेगा। दिन में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हवा की गति 30-40 किमी तक पहुंच सकती है और दोपहर के समय 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35°C से 37°C और 20°C से 22°C के बीच रहने की संभावना है। अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा और कई स्थानों पर अधिकतम तापमान भी सामान्य से कम रहेगा। यानी दिल्ली के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

दिल्ली में अगले दो दिन तक भीषण गर्मी से रहेगी राहत

वहीं, एक मई यानी शुक्रवार को भी आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 38°C से 40°C और 19°C से 21°C के बीच रहने की संभावना है। दिन में 18 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। वहीं, शनिवार को भी आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 39°C से 41°C और 20°C से 22°C के बीच रहने की संभावना है। ज़्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य के आस-पास रहेगा और दिल्ली में ज़्यादातर जगहों पर अधिकतम तापमान भी सामान्य के आस-पास रहेगा।

दिल्ली में बुधवार को भी हुई हल्की बारिश

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से तापमान 42°C से 45°C के बीच बना हुआ था। सुबह के समय दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई। इस बीच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों से पता चला कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता (AQI) 260 के स्तर पर दर्ज की गई, जिसे “खराब” श्रेणी में रखा गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1