पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आज फाइनल राउंड की बारी है। दूसरे चरण में 7 जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर 1448 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जिनकी किस्मत का फैसला 3 करोड़ 22 लाख से ज्यादा वोटर करेंगे। दूसरे चरण में आज बंगाल की जिन 142 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। इसमें कोलकाता, इंडस्ट्रियल बेल्ट और दक्षिण बंगाल के घनी आबादी वाले इलाके शामिल हैं। इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 2,343 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया। इसके साथ ही 300 से ज्यादा ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं।
2021 में TMC ने जीती थीं 123 सीटें
बंगाल चुनाव के दूसरे चरण की जिन 142 सीटों पर हो रही है, 2021 के चुनाव में इनमें से बीजेपी ने सिर्फ 18 सीटें जीती थी जबकि टीएमसी ने 123 सीटों पर जीत दर्ज कर सत्ता की हैट्रिक लगाई थी।
भवानीपुर से मैदान में ममता बनर्जी
दूसरे चरण में सीएम ममता बनर्जी खुद भवानीपुर से मैदान में हैं। आज जिन 142 सीटों पर वोटिंग है। ये इलाका ममता बनर्जी का मजबूत गढ़ है तो वहीं बीजेपी की 5 साल की सियासी प्रयोगशाला भी है। ऐसे में दूसरे फेज में बीजेपी और टीएमसी के बीच आर-पार की लड़ाई है जो इस इलाके में जीतने में कामयाब रहेगा, उसी का बंगाल में राज होगा।
नॉर्थ 24 परगना में BJP-TMC कार्यकर्ता भिड़े, BJP प्रत्याशी रत्ना देवनाथ के पहुंचते ही बवाल
नॉर्थ 24 परगना में बीजेपी प्रत्याशी के पहुंचते ही टीएमसी के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। रत्ना देबनाथ कुछ लोगों के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंची थीं जिसके बाद टीएमसी के लोगों ने नारेबाज़ी और हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि बाहरी लोगों को लेकर रत्ना देबनाथ वोटर्स को धमकाने पहुंची थीं। हालात आउट ऑफ कंट्रोल हो गए तो सेंट्रल फोर्सेज़ को मोर्चा संभालना पड़ा। टीएमसी और बीजेपी के कार्यकर्ता एक दूसरे से उलझ पडे। काफी मशक्कत के बाद उन्हें अलग किया जा सका।
दोपहर 1 बजे तक 61% वोटिंग
बंगाल के दूसरे फेज में भी बंपर वोटिंग हो रही है। 6 घंटे के अंदर 142 सीटों पर करीब 61 परसेंट वोट डाले जा चुके हैं।
142 सीटों पर 1 बजे तक 61.11% वोटिंग
पूर्व बर्धमान में सबसे ज्यादा 66.80% मतदान
हुगली में 64.57% तो नदिया में 61.41% मतदान
कोलकाता साउथ में 57.73% मतदान
कोलकाता नॉर्थ में 60.18% मतदान
साउथ 24 परगना में 58.58% मतदान
हावड़ा में 1 बजे तक 60.68% वोटिंग
नॉर्थ 24 परगना में 59.20% मतदान
अमित मालवीय ने पोस्ट किया EVM पर टेप लगा वीडियो
साउथ 24 परगना जिले की फलता सीट पर दोबारा वोटिंग कराई जा सकती है। यहां बीजेपी ने वोटिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाया है जिसके बाद चुनाव आयोग ने कहा है कि अगर गड़बड़ी हुई है तो वहां रीपोलिंग कराई जाएगी। दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर कुछ वीडियो शेयर करते हुए अमित मालवीय ने दावा किया कि फलता सीट के कई पोलिंग बूथों पर EVM में बीजेपी के चुनाव चिह्न के बटन के आगे टेप लगाया है ताकि वोटर बीजेपी को वोट ना दे सकें। बीजेपी ने इसे डायमंड हार्बर मॉडल” करार दिया। अब चुनाव आयोग ने कहा है कि अगर आरोप सही साबित हुए तो उस बूथ पर दोबारा वोटिंग कराई जाएगी।
पूर्व बर्धमान जिले में बूथ के पास 6 जिंदा बम मिलने से हड़कंप
पूर्व बर्धमान जिले के केतुग्राम विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दिन तनाव का माहौल देखने को मिला। केतुग्राम के बिरुरी गांव स्थित 35 नंबर बूथ से कुछ दूरी पर बुधवार को 6 जिंदा बम बरामद किए गए। एक खाली जगह पर नायलॉन के बैग में ये बम रखे हुए थे। पुलिस के मुताबिक बैग के अंदर कुल छह ताजा बम मिले हैं। मौके पर भारी पुलिस बल और केंद्रीय बल तैनात है तथा पूरे इलाके को घेर लिया गया है। (रिपोर्ट- बिजू मंडल)
शुभेंदु अधिकारी को TMC समर्थकों ने घेरा
बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी एक पोलिंग बूथ का इंस्पेक्शन करने पहुंचे थे। वहां उन्हें TMC समर्थकों ने घेर लिया।
142 सीटों पर 5 घंटे के अंदर 45% वोटिंग
पश्चिम बंगाल में आखिरी चरण का रण भीषण हो गया है। मोहल्लों के पोलिंग स्टेशन पर वोटर्स की लंबी-लंबी कतारें हैं। 5 घंटे के अंदर 142 सीटों पर करीब 45 परसेंट वोट डाले जा चुके हैं। हुगली जिले की 18 सीटों पर अबतक 47 परसेंट वोट डाले जा चुके हैं। हावड़ा की 16 सीटों पर 43 सीटों पर वोटिंग हो गई है। सबसे ज्यादा पूर्वी बर्धमान में वोटर टर्नआउट रिकॉर्ड किया गया है। पूर्वी बर्धमान की 16 सीटों पर 48 फीसदी वोट डाले जा चुके हैं। वहीं, नॉर्थ कोलकाता में 42 परसेंट, साउथ कोलकाता में 40 फीसदी, नदिया में 44 परसेंट, नॉर्थ 24 परगना में 42 परसेंट और साउथ 24 परगना में 41 परसेंट वोट पड़ चुके हैं।
वोटिंग के बीच पश्चिम बंगाल चुनाव आयुक्त का आया बयान
दूसरे फेज की वोटिंग के बीच पश्चिम बंगाल चुनाव आयुक्त का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, अगर किसी बटन पर टेप लगाए जाने की रिपोर्ट आती है, तो उसकी पुष्टि की जानी चाहिए और उसे नोट किया जाना चाहिए। अगर यह सच पाया जाता है, तो उन बूथों पर दोबारा मतदान कराया जाएगा: पश्चिम बंगाल चुनाव आयुक्त
साउथ 24 परगना में बीजेपी उम्मीदवार पर हमले का आरोप
साउथ 24 परगना में वोटिंग के दौरान भारी बवाल हुआ है। बीजेपी प्रत्याशी विकास सरदार ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। बीजेपी कैंडिडेट का आरोप है कि टीएमसी के लोगों ने उनकी गाड़ी तोड़ दी। उनके सिक्योरिटी गार्ड की राइफल भी छीन ली।
बंगाल में अब तक करीब 40% वोटिंग
पश्चिम बंगाल चुनाव में बंपर वोटिंग जारी है। सुबह 11 बजे तक 40% से ज्यादा वोटिंग हो गई है।
पूर्वी बर्धमान में सबसे ज्यादा 44.50 % वोटिंग
हुगली में 43.12%, हावड़ा में 39.45% से वोटिंग
नॉर्थ कोलकाता में 38%, साउथ कोलकाता में 38% मतदान
नदिया में 40%, नॉर्थ 24 परगना में 39% मतदान
साउथ 24 परगना में 27% वोटिंग

