पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग आज खत्म होते ही एग्जिट पोल की गहमागहमी शुरू हो जाएगी। पश्चिम बंगाल के साथ-साथ तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और असम के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल आंकड़े भी दिखाए जाएंगे।
किसकी बनेगी सरकार? तस्वीर होगी साफ
एग्जिट पोल के आंकड़ों के आधार पर ही पश्चिम बंगाल में अबकी बार किसकी सरकार बनेगी? इसका सटीक अनुमान लगाया जा सकेगा। साथ ही तमिलनाडु, असम, केरल और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी के संभावित नतीजों का अनुमान सामने रखा जाएगा।
दूसरे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल की कई महत्वपूर्ण सीटों पर वोटिंग हो रही है। शाम तक ये वोटिंग खत्म हो जाएगी।

