West Bengal Election Voting 2026

West Bengal Election Voting 2026: दूसरे फेज में भी भारी मतदान, शाम 5 बजे तक 89.99 फीसदी वोट पड़े

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 7 जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर 1448 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जिनकी किस्मत का फैसला 3 करोड़ 22 लाख से ज्यादा वोटर करेंगे। दूसरे चरण में आज बंगाल की जिन 142 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है इसमें कोलकाता, इंडस्ट्रियल बेल्ट और दक्षिण बंगाल के घनी आबादी वाले इलाके शामिल हैं। इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 2,343 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया। इसके साथ ही 300 से ज्यादा ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं।

2021 में TMC ने जीती थीं 123 सीटें
बंगाल चुनाव के दूसरे चरण की जिन 142 सीटों पर हो रही है, 2021 के चुनाव में इनमें से बीजेपी ने सिर्फ 18 सीटें जीती थी जबकि टीएमसी ने 123 सीटों पर जीत दर्ज कर सत्ता की हैट्रिक लगाई थी।

भवानीपुर से मैदान में ममता बनर्जी
दूसरे चरण में सीएम ममता बनर्जी खुद भवानीपुर से मैदान में हैं। आज जिन 142 सीटों पर वोटिंग है। ये इलाका ममता बनर्जी का मजबूत गढ़ है तो वहीं बीजेपी की 5 साल की सियासी प्रयोगशाला भी है। ऐसे में दूसरे फेज में बीजेपी और टीएमसी के बीच आर-पार की लड़ाई है जो इस इलाके में जीतने में कामयाब रहेगा, उसी का बंगाल में राज होगा।

शाम 5 बजे तक 89.99% हुआ मतदान
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में शाम 5:00 बजे तक 89.99% मतदान हुआ है।

“उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया”, हमले पर बोलीं मिताली बाग
हमले पर आरामबाग से टीएमसी सांसद मिताली बाग ने कहा, “जिन लोगों ने सबसे पहले हमला किया, उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। वे बीजेपी के सदस्य थे। मेरे पास इसका फुटेज है। मैं अपनी जान जोखिम में डालकर लाइव जा रही थी। अपने माता-पिता के आशीर्वाद और ममता दीदी व अभिषेक दा के आशीर्वाद से मैं बच गई… जिन लोगों ने मुझ पर हमला किया, उन्हें अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? मैं चुनाव आयोग से यह सवाल पूछ रही हूं। वे टीएमसी नेताओं को गिरफ्तार करके जेल में डाल रहे हैं, तो फिर वे लोग (हमलावर) अभी तक बाहर क्यों हैं?…”

नॉर्थ दमदम में बीजेपी कार्यकर्ता की पिटाई का आरोप
नॉर्थ दमदम म्युनिसिपैलिटी के वार्ड नंबर 6 में एक तृणमूल नेता पर BJP कार्यकर्ता को पीटने का आरोप लगा है। आरोप है कि नॉर्थ दमदम के यूथ प्रेसिडेंट पीकू ने BJP कार्यकर्ता अर्पण पाल पर हमला किया। BJP कार्यकर्ता का कहना है कि वह बूथ सेंटर से करीब 100 मीटर दूर खड़ा था। तभी पीकू आया, उसे एक दलदली जगह पर ले गया और पेड़ की टहनी से बुरी तरह पीटा। (रिपोर्ट: ओंकार सरकार)

जीत हमारी तय है, TMC ही जीत रही है: ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और भवानीपुर से TMC उम्मीदवार ममता बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया और केंद्रीय बलों पर आरोप लगाते हुए कहा, “कल रात से ही उन्होंने अत्याचार शुरू कर दिया है और हमारे कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह अदालत की अवमानना है। मैंने लोकतंत्र का ऐसा रूप पहले कभी नहीं देखा… तृणमूल जीत रही है।” उन्होंने कहा, “CRPF इस तरह से प्रताड़ित नहीं कर सकती। किसी भी बूथ पर राज्य की पुलिस मौजूद नहीं है। उन्होंने (केंद्रीय बलों ने) सबकुछ अपने कब्जे में ले लिया है। उन्हें सीमा सुरक्षित करनी चाहिए, लेकिन उसकी जगह वे एक विशेष राजनीतिक दल को सुरक्षित कर रहे हैं।” ममता ने कहा, “मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। मैं 1984 से चुनाव लड़ रही हूं, लेकिन यह अत्याचार भयानक है। “CRPF कर्मी और केंद्रीय पर्यवेक्षक लोगों को पीट रहे हैं; उन्होंने महिलाओं और बच्चों तक को नहीं बख्शा। कल रात से ही जुल्म शुरू हो गया है। हमारे कितने ही लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।” उन्होंने कहा, “जीत हमारी तय है, तृणमूल कांग्रेस ही जीत रही है।”

ममता बनर्जी ने वीडियो दिखाकर TMC कार्यकर्ता की पिटाई का लगाया आरोप
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं को मारा जा रहा है। बीती रात भी उनके कार्यकर्ता के साथ मारपीट की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी गुंडागर्दी से चुनाव जीतना चाहती है।

वोटिंग परसेंटेज हाई रहा तो समझ सकते हैं क्या होने वाला है- मिथुन चक्रवर्ती
अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने थोड़ी देर पहले मतदान किया। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि इस बार पिछले बार की तरह ही वोटिंग परसेंटेज काफी हाई रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि ऐसा अगर हुआ तो समझ सकते हैं क्या होने वाला है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1