फेसबुक को चलाने वाली बड़ी कंपनी ‘मेटा’यानी Meta भारत की एक और बड़ी कंपनी ‘क्रेड’ में बहुत सारा पैसा लगाने जा रही है . मेटा कंपनी क्रेड में करीब 8,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. दोनों कंपनियों ने मिलकर 22 जून को इस बात की जानकारी सबको दी है. इस बड़े सौदे के तहत, क्रेड कंपनी को बनाने वाले मालिक कुणाल शाह को एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है. वे अब पूरी दुनिया में व्हाट्सएप WhatsApp के सबसे बड़े बॉस यानी ग्लोबल सीईओ बन जाएंगे. आइए आपको बताते हैं कौन हैं कुणाल शाह, कहां से पढ़ाई की है और कितनी सैलरी ग्लोबल सीईओ बनने के बाद उन्हें मिलेगी. आपको ये भी बता दें कि शाह व्हाट्सएप के वर्तमान प्रमुख विल कैथकार्ट की जगह लेंगे, जो इस पद को छोड़ने जा रहे हैं.
कहां से की है कुणाल शाह ने पढ़ाई?
आपको बता दें कि कुणाल शाह ने मुंबई के विल्सन कॉलेज से बीए की पढ़ाई पूरी की है जहां उनका विषय फिलॉसफी यानी दर्शनशास्त्र था. इसके बाद उन्होंने एमबीए की पढ़ाई भी शुरू की लेकिन उसे बीच में ही छोड़ दिया यानी वो कॉलेज ड्रॉपआउट हो गए. अपने दिए गए कई इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि जब वे बहुत छोटे थे तभी से उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ काम करना भी शुरू कर दिया था. बाद में, उन्होंने ‘एनएमआईएमएस’कॉलेज में पार्ट-टाइम एमबीए की पढ़ाई के लिए नाम लिखवाया, लेकिन इस कोर्स को भी उन्होंने पूरा नहीं किया और बीच में ही छोड़ दिया.
व्हाट्सएप का बॉस बनने के बाद कितनी होगी कुणाल की सैलरी?
कुणाल शाह के सीईओ बनने के बाद उनकी सैलरी कितनी होगी इसकी आधिकारिक जानकारी तो फिलहाल सामने नहीं आई है क्योंकि आज ही मेटा ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की है. लेकिन अंदाजन देखा जाए तो मेटा जैसी बड़ी कंपनियों में जो अमेरिकी टेक कंपनियों पर राज करती है में सीईओ का औसत यानी एवरेज पैकेज 2 लाख 22 हजार डॉलर सालाना से 4 लाख 50 हजार डॉलर तक हो सकता है जिसे अगर भारतीय रुपयों में देखा जाए तो ये 2 करोड़ से करीब 4 करोड़ रुपये सालाना बैठता है. हालांकि मेटा या गूगल जैसी MNC में सीईओ कंपनी के कुछ प्रतिशत हिस्से का मालिकाना हक अपने पास रखता है जिससे उसे किसी वेतन की जरूरत होती नहीं है.
मार्क जुकरबर्ग हों या व्हाट्सएप के कॉ-फाउंडर जान कौम इन सभी ने अपनी सैलरी के तौर पर केवल एक डॉलर जैसी छोटी रकम तय की थी. चूंकि कुणाल शाह मेटा की ग्लोबल लीडरशिप टीम में शामिल हो रहे हैं, इसलिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के भत्ते और परफॉरमेंस बेस्ड बोनस मिलेंगे जो उनकी सैलरी से कई ज्यादा होगा.
कितनी है कुणाल शाह की संपत्ति?
कुणाल शाह की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 15,000 करोड़ रुपये है जो कि लगभग $2 बिलियन डॉलर है. उनकी कमाई का मोटा हिस्सा क्रेड में उनके शेयर से आता है. जी हां, उनकी संपत्ति का सबसे बड़ा हिस्सा उनके द्वारा स्थापित फिनटेक कंपनी CRED के शेयर्स हैं. हाल ही में मेटा ने जो भारी निवेश किया है उसके बाद क्रेड की मार्केट वैल्यूएशन लगभग 43,239 करोड़ रुपये आंकी गई है.
क्यों भारत के लिए अहम होगा उनका रोल
यह डील भारत के लिए कई मायनों में बड़ी है. पहला यह दिखाता है कि मेटा जैसी ग्लोबल कंपनी अब भारत के डिजिटल पेमेंट मार्केट में सीधे एंट्री करना चाहती है. अभी इस मार्केट में फोनपे और गूगल पे का दबदबा है जो मिलकर करीब अस्सी प्रतिशत यूपीआई ट्रांजैक्शन हैंडल करते हैं जबकि वॉट्सऐप पे अभी काफी पीछे है. ऐसे में फेसबुक और इंस्टाग्राम से डिस्कवरी, वॉट्सऐप से कॉमर्स और CRED से पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर जोड़कर मेटा एक बड़ा डिजिटल इकोसिस्टम बनाने की कोशिश कर रही है. दूसरा, यह पहली बार है जब किसी भारतीय फाउंडर को दुनिया की किसी सबसे बड़ी टेक कंपनी के इतने बड़े प्रोडक्ट की सीधी कमान मिली है जिसके तीन अरब से ज्यादा यूजर्स हैं.





