साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, भगवान की करें उपासना

साल का तीसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर 2019 को लगेगा। जब भी ग्रहण की बात होती है। तो पूछा जाता है कि ग्रहण कब है, तो आपको बता दें कि साल 2019 का अंतिम सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर के दिन होगा। यह भारत के कई हिस्सों में दिखेगा। सूर्य ग्रहण देश के दक्षिणी भाग में दिखेगा। अब बात करते हैं कि सूर्य ग्रहण किस समय दिखेगा या सूर्यग्रहण का समय क्या होगा।

भारतीय मानक समय अनुसार आंशिक सूर्यग्रहण सुबह 8 बजे शुरू होगा। सूर्य ग्रहण की वलयाकार अवस्था दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगी, जबकि ग्रहण की आंशिक अवस्था दोपहर एक बजकर 36 मिनट पर समाप्त होगी।

सूर्य ग्रहण में सूतक काल
सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देने के कारण सूतक का असर रहेगा। सूतक का समय ग्रहण के एक दिन पहले ही शुरू हो जाएगा। सूतक 25 दिसंबर की शाम 5:33 मिनट से शुरू होगा और अगले दिन सुबह 10:57 पर सूर्य ग्रहण की समाप्ति के बाद खत्म होगा। ग्रहण में सूतक का विशेष महत्व होता है। हिंदू धर्म में सूतक लगने पर कई तरह के कार्यो को नहीं किया जा सकता। सूतक के समय को अशुभ समय माना गया है।

इन जगहों पर दिखाई देगा सूर्य ग्रहण
26 दिसंबर को लगने वाला ग्रहण भारत समेत यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी अफ्रीका में दिखाई देगा।

क्या है ‘सूर्य ग्रहण’?
सूर्य की परिक्रमा पृथ्वी करती है और चन्द्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करता ह। परिक्रमा के दौरान एक दूसरे के बीच में ये आते जाते रहते हैं। जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चन्द्रमा आ जाए तो इसे सूर्य ग्रहण कहते हैं। इसका असर पृथ्वी और पृथ्वी के लोगों पर पड़ता है। आइए जानते हैं इस दौरान आपको किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1