आज रात धरती के सबसे करीब आयेंगे चंदा मामा, घटेगा कोरोना का कहर

पूर्णिमा का चंद्रमा यूं तो हमेशा ही अद्भुत लगता है, लेकिन इस बार यह नजारा और भी खास होगा क्योंकि यह इस बार की पूर्णिमा अपने साथ सुपर मून लेकर आ रही है।

आज धरती सुपरमून का दीदार करेगी। आज रात आसमान में साल का सबसे बड़ा चांद दिखाई देगा। खास बात यह है कि इसके दीदार के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। इसे आप अपने घर से ही देख पाएंगे।

जब चांद और धरती के बीच की दूरी सबसे कम हो जाती है और चंद्रमा की चमक बढ़ जाती है, उस स्थिति में चांद को सुपरमून (Supermoon) कहा जाता है। इस दौराना चांद आम दिनों की तुलना में 14% ज्यादा बड़ा और 30% ज्यादा चमकीला दिखाई देता है।

7 अप्रैल को रात 11:38 पर चंद्रमा पृथ्वी के सबसे ज्यादा नजदीक होगा। इस समय पर चंद्रमा की पृथ्वी से दूरी मात्र 356900 किलोमीटर रह जाएगी। चांद की यह स्थिति पेरिगी (perigee) कहलाती है।

आमतौर पर पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी 384400 किमी मानी जाती है। वहीं, चंद्रमा की पृथ्वी से सबसे ज्यादा दूरी होने पर यह दूरी लगभग 405696 किमी मानी जाती है जिसे अपोगी (apogee) की स्थिति कहते हैं। चंद्रमा की पेरिगी की स्थिति में पूर्णिमा पड़ जाए, तो हमें सुपरमून दिखाई देता है। एक साल में न्यूनतम 12 पूर्णिमा पड़ती है, लेकिन ऐसा कम होता है कि पेरिगी की स्थिति में पूर्णिमा भी पड़े।

आकाश में सुपरमून 8 अप्रैल को दिखेगा, जिसका नाम पिंक सुपर मून है। सुपरमून 8 अप्रैल को दोपहर 2:35 बजे GMT (भारतीय समयानुसार सुबह 8:05 बजे) पर दिखाई देगा। मगर, तब तक सूर्योदय हो चुका होगा और इस स्थिति में भारत के लोग सुपर पिंक मून की घटना को सीधे नहीं देख पाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1