पटना में फिर हुई हैवानियत शर्मसार, किशोरी के साथ सगे भाइयों ने किया दुष्कर्म

पटना से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। जहां मसौढ़ी में दो सगे भाइयों ने 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ Gangraped की घटन को अंजाम दिया। मसौढ़ी के भगवानगंज थाना क्षेत्र के गांव में बधार में मंगलवार शाम एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ सगे भाइयों द्वारा Gangraped करने का मामला सामने आया है। वहीं इस संबंध में पीड़ित बच्ची की मां ने पड़ोसी विकास यादव व मनोज कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी विकास यादव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मनोज कुमार फरार है। बताया जा रहा है कि एक बच्ची अपने गांव के बधार में मंगलवार शाम शौच करने गई थी। इसी बीच गांव के विकास यादव व मनोज कुमार ने उसके साथ Gangraped की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद बच्ची रोती हुई अपने घर पहुंची और अपनी मां से घटना की आपबीती कहते हुए बेहोश हो गई। वहीं पीड़ित बच्ची की मां ने आरोपी विकास यादव व मनोज कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

पुलिस ने छापेमारी कर आरोपित विकास यादव को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में भगवानगंज थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि पीडि़ता के मुताबिक विकास ही आरोपित है, जबकि दर्ज कराई गई प्राथमिकी में विकास व मनोज दोनों नामजद हैं। आगे बताया कि बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1