हजारीबाग में घनी आबादी के बीच बनी आइस फैक्ट्री में नाइट्राेजन रिसाव, महिला की माैत, 22 अस्पताल में भर्ती

मल्लाह टाेली माेहल्ले में गुरुवार रात आइस फैक्ट्री में नाइट्राेजन सिलेंडर फट गया। गैस रिसाव के कारण लाेगाें का दम घुटने लगा। सांस लेने में तकलीफ हाेने लगी। इससे अफरातफरी मच गई। जान बचाने के लिए लाेग घर छाेड़कर भागने लगे। देखते ही देखते पूरे माेहल्ले के लाेग सड़काें पर पहुंच गए। दम घुटने के कारण 15 बच्चे बेहाेश हाे गए। कुल 22 लाेगाें काे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दाैरान धाेबी गली की कंचन देवी की माैत हाे गई। हालत गंभीर हाेने पर तीन लाेगाें काे रात 11 बजे निजी अस्पताल भेजा गया। गैस रिसाव से पक्षी भी मरने लगे हैं।

फैक्ट्री में पहला विस्फाेट रात 9:40 और दूसरा 10:55 बजे हुआ। प्रशासन ने लाेगाें काे घराें से निकालना शुरू किया। बेहाेश बच्चाें सहित 22 लाेगाें काे एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। देर रात तक तक दमकल भी गैस पर काबू नहीं पा सकी थी। प्रशासन की काेशिशें जारी थी।

बचाव कार्य में लगे SDPO कमल किशाेर और सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज सिंह भी गैस की चपेट में आ गए। इन दाेनाें काे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माेहल्ले के एक युवक साैरभ ने पांच लाेगाें काे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

रात में कुछ लाेग वापस माेहल्ले में लाैटे। तभी करीब 10:55 बजे फिर एक सिलेंडर में विस्फाेट हाे गया। करीब एक किलाेमीटर के दायरे में गैस फैल गई। इसके बाद डीसी डाॅ. भुवनेश प्रताप ने पूरे माेहल्ले काे खाली कराने का निर्देश दिया। कर्जन ग्राउंड में कैंप बनाया गया है, जहां करीब 5000 लाेगाें काे रखा गया है। डीसी ने कहा कि फैक्ट्री संचालक की गिरफ्तारी का आदेश दे दिया गया है। फैक्ट्री संचालक संजय कुमार ने कहा कि बिजली के फ्लैक्चुएशन के कारण सिलेंडर में विस्फाेट हुआ।

गैस रिसाव के बाद 22 लाेगाें काे सदर अस्पताल पहुंचाया गया। डाॅक्टर और अस्पताल के कर्मचारी इलाज में जुट गए। लेकिन एक साथ इतनी बड़ी संख्या में मरीजाें के पहुंचने के कारण वहां अाॅक्सीजन सिलेंडर कम पड़ गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1