जानें फेसबुक के ये खास सीक्रेट ट्रिक्स और नए फीचर्स

फेसबुक इस वक्त दुनिया का सबसे पॉप्युलर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म है। दुनियाभर में करोड़ों यूजर रोज इसे यूज करते हैं। फेसबुक में एक बेहद खास फीचर है जिसकी मदद से आप कुछ चुनिंदा लोगों के लिए अपने ऑनलाइन स्टेटस को ब्लॉक करने के साथ ही उनके मेसेजेस को भी ब्लॉक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले सेटिंग्स में दिए गए ब्लॉकिंग ऑप्शन में जाना है। यहां आपको ब्लॉक यूजर का सेक्शन दिखेगा। यहां आपको उस यूजर का नाम टाइप करना है जिसे आप ब्लॉक करना चाहते हैं। इस लिस्ट में जिन यूजर्स को आप शामिल करेंगे वो आपको न मेसेज कर पाएंगे और ना हीं आपको ऐप या गेम रिक्वेस्ट्स भेज पाएंगे। साथ ही फेसबुक अपने यूजर्स को स्नूज का ऑप्शन देता है। अपने फ्रेंड के पोस्ट को म्यूट करने के लिए उसके सबसे रीसेंट पोस्ट पर जाएं। यहां दाई तरफ आपको तीन डॉट दिखेंगे। इन डॉट्स पर क्लिक करने के साथ आपकी स्क्रीन पर एक ड्रॉप डाउन मेन्यू खुल जाएगा। यहां आपको पोस्ट हाइड, स्नूज और उस फ्रेंड के सभी पोस्ट को हाइड करने का ऑप्शन मिल जाता है। इसमें अच्छी बात ये है कि आप स्नूज पीरियड भी चुन सकते हैं। इसके साथ ही फेसबुक यूजर्स को पूरा डेटा डाउनलोड करने की भी सहूलियत देता है। इसमें फेसबुक पर आपके द्वारा की गई सारी ऐक्टिविटी के डीटेल मौजूद रहते हैं। फेसबुक डेटा डाउनलोड करने के लिए आपको सेटिंग में जाना है। यहां आपको Your Facebook Information का ऑप्शन मिलेगा। इसपर क्लिक करने बाद आपको Download Your Information का ऑप्शन दिख जाएगा। यहां से आप अपनी पूरे फेसबुक डीटेल को डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1