सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद, क्या करें क्या ना करें

आज सूर्य ग्रहण सिर्फ अपने ही देश में नहीं बल्कि और विश्व के और भी कई देशों में देखने को मिलेगा। 26 दिसंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण इस साल का अंतिम सूर्यग्रहण है। यह सूर्य ग्रहण खंडग्रास है। लेकिन दक्षिण भारत में सूर्य ग्रहण कंकणाकृति रहेगा। सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक लग जाता है। सूतक से लेकर सूर्य ग्रहण तक के समय को शुभ कामों के लिए उचित नहीं माना जाता है। यही वजह है कि सूतक से लेकर ग्रहण काल तक के लिए कुछ काम निषेध बताए गए हैं। इतना ही नहीं सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद अगर कुछ काम कर लिए जाएं तो ग्रहण के समय पैदा होने वाले प्रभावों को घर से दूर किया जा सकता है। चलिए आज हम आपको बताएंगे ग्रहण खत्म होने के बाद क्या काम करना चाहिए।


स्‍नान करें: ऐसा माना जाता है कि सूर्य ग्रहण के समय सूर्य से निकलने वाली नकारात्मक ऊर्जा से शरीर अपवित्र और दूषित कर देती है। इसीलिए ग्रहण खत्म होने के बाद सबसे पहले पवित्र पानी से स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से शरीर से ग्रहण का दूषित प्रभाव खत्म हो जाता है।

करें पवित्रीकरण: ग्रहण काल में सूर्य की हानिकारक किरणों का दूषित प्रभाव घर के कोने कोने पर पड़ता है। इस प्रभाव को खत्म करने के लिए पवित्र गंगाजल से पूरे घर में छिड़काव करें। इसके अलावा तुलसी, शामी और अन्य पवित्र मने जाने वाले पौधों पर भी गंगाजल से पवित्रीकरण करें।

करें दान: ऐसा कहा जाता है कि हिंदू धर्म में दान करने से बड़ा पुण्य कोई दूसरा नहीं होता है। लोग कहते हैं दान करने से पापा दूर हो जाते हैं। इसलिए ग्रहण काल के बाद गरीब और जरूरतमंदों को अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान पुण्य करें। इससे सूर्य ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव दूर हो जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1