उत्तर भारत में ठिठुरन की ठंड, यूपी के कई शहरों में स्कूल बंद

देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में भीषण ठंड का कहर जारी है। ठंड में गलन और सर्द हवा ने लोगों को कंपाया दिया है। ठंड के चलते लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों में कमी आ गई है। वहीं चौराहों पर अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। रैन बसेरों में गरीब, बेसहारा लोगों को जगह नहीं है। बेसहारा लोगों से रैन बसेरों में पहने के लिए आधार कार्ड समेत तमाम कागज मांगने का आरोप है। लोग सड़क पर खुले में रात गुजारने को मजबूर है। मौसम विभाग के अनुसार और भी ठंड बढ़ेगी।

मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों में तापमान गिरने और सर्दी बढ़ने की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 दिसंबर को कई शहरों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच सकता है। साथ ही घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना है।

राजधानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत उत्तर प्रदेश के कई शहर कड़ाके की सर्दी और शीतलहर की चपेट में हैं। यूपी के सहारनपुर में ठंड काफी बढ़ गई है। तापमान गिरने और शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने 26 दिसंबर से अग्रिम आदेश तक सभी सरकारी, गैरसरकारी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं की छुट्टी के निर्देश दिए हैं। जबकि सभी अध्यापक, अध्यापिकाओं को स्कूलों में उपस्थित रहने का आदेश दिया है। डीएम की ओर से सभी शैक्षिक संस्थानों के प्रबंधकों को आदेश जारी किया गया है।

यूपी के अलीगढ़ में ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है। अलीगढ़ में शीतलहर को देखते हुए डीएम के निर्देश पर कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में 28 दिसंबर तक अवकाश की घोषणा कर दी गई है। जिसके अनुसार अब अलीगढ़ में सोमवार को स्कूल खुलेंगे। उत्तर प्रदेश में ठंड के कारण करीब 18 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1