28 दिसंबर को लखनऊ आएंगी प्रियंका, पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल

28 दिसंबर को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ आएंगी। वे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी। कांग्रेस हर साल 28 दिसंबर को अपना स्थापना दिवस मनाती हैं। इस अवसर पर वे एनआरसी और सीएए के खिलाफ शांतिपूर्ण आंदोलन में शामिल होने वालों की हौसला बढ़ाएंगी। इस कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि प्रियंका गांधी लखनऊ में रहेंगी। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पार्टी नेतृत्व का मानना है कि एनआरसी के मामने पर अभी खतरा नहीं टला है। इस मामले में यह सही है कि जन आंदोलन के चलते केंद्र सरकार ने अपने कदम पीछे खींच लिए है।

पार्टी हाईकमान का मानना है कि कांग्रेस के जोरशोर से मामला उठाने से ही केंद्र ने अपना रुख तात्कालिक तौर पर थोड़ा बदला है। इसलिए कार्यकर्ताओं को यह समझाया जाएगा कि वे एनआरसी और सीएए के मुद्दे पर कांग्रेस के रुख से जनता को अवगत कराएं। इससे मुस्लिमों में दुबारा पैठ बनाने में मदद मिलेगी, वहीं हिंदुओं के उदार वर्ग का भी समर्थन मिल सकेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1