हिंद महासागर में डूब जाएं सोनिया, राहुल, प्रियंका – मदन दिलावर

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर देश में जनता सहित विपक्षी दलों ने मोर्चा खोल रखा है। वहीं कांग्रेस ने केन्द्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। पार्टी ने कहा है कि BJP सरकार ने संविधान का उल्लंघन किया है।

विपक्षी नेताओं और BJP नेताओं की बयानबाजी शुरू हो गई है। यह बयानबाजी अब थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच राजस्थान की रामगंज मंडी विधानसभा सीट से BJP विधायक मदन दिलावर ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर विवादित बयान दिया है। विधायक ने उन्हें देश का दुश्मन बताया है।

उन्होंने कहा कि इस कानून के खिलाफ हिंसा कर रहे लोगों और उनका समर्थन करने वालों को देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने यह भी कहा यदि वे पाकिस्तान को प्यार करते हैं तो वहां चले जाएं। यदि उन्हें बांग्लादेश से प्यार है तो वहां चले जाएं। यदि दोनों देश उन्हें नहीं रखना चाहते तो वे हिंद महासागर में डूब सकते हैं।

राजस्थान कांग्रेस के संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने पहले ही कहा था कि राज्य सरकार नागरिकता संशोधन कानून लागू नही करेगी। धारीवाल ने कहा था, हम राज्य में इस कानून को लागू नही करेंगे। यह कानून धर्मनिरपेक्षता पर प्रहार है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1