BJPअध्यक्ष दिलीप घोष के विवादित बोल – संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को UP की तरह मारेंगे गोली

पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष दिलीप घोष ने रविवार को विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों को UP की तरह गोली मार दी जाएगी। बंगाल के नादिया जिले में एक रैली को सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए घोष ने राज्य की CM ममता बनर्जी पर हमला किया क्योंकि उन्होंने पिछले साल दिसंबर में CAA के विरोध प्रदर्शन के दौरान रेलवे की संपत्ति और सार्वजनिक परिवहन को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ लाठीचार्ज या गोली चलाने का आदेश नहीं दिया था।
घोष ने कहा, ‘क्या यह उनके पिताजी की संपत्ति है? वह कैसे सरकार की संपत्ति को नुकसान पहुंचा सकते हैं जो करदाताओं के पैसों से बनी है? उत्तर प्रदेश, असम और कर्नाटक की सरकारों ने ऐसे राष्ट्र विरोधी तत्वों पर गोली चलाकर बिलकुल ठीक काम किया।’ उन्होंने बंगाली हिंदुओं के हितों को नुकसान पहुंचाने वालों की पहचान करने का आह्नान किया। BJP नेता ने दावा किया कि भारत में दो करोड़ मुस्लिम घुसपैठिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया, ‘अकेले पश्चिम बंगाल में एक करोड़ घुसपैठिए हैं और ममता बनर्जी उन्हें बचाने की कोशिश कर रही हैं।’

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1