Zomato ने Uber Eats का भारतीय कारोबार खरीदा

ऑनलाइन फूड डिलीवरी मार्केट से बड़ी खबर है। ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने उबर ईट्स इंडिया को खरीद लिया है। ये सौदा मंगलवार रात करीब 3 बजे हुआ है, जोमैटो ने उबर ईट्स को 35 करोड़ डॉलर में खरीदा है। बताया जा रहा है कि इसके बाद उबर के पास महज 9.9 फीसदी शेयर होंगे। इस सौदे के बाद उबर ईट्स के ग्राहकों को जोमैटो की एप पर रीडायरेक्ट किया जा रहा है।

उबर ईट्स के इस फैसले के पीछे उसका भारतीय बाजार में खराब प्रदर्शन बताया जा रहा है। कंपनी की पॉलिसी भी यही है कि अगर वो मार्केट में पहले या दूसरे नंबर पर नहीं है तो वो बाजार छोड़ देती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि ये अधिग्रहण केवल भारत में उबर ईट्स के लिए है। अन्य देशों में उबर ईट्स अपनी सुविधाएं जारी रखेगी।

उबर ने भारत में 2017 में फूड डिलीवरी बिजनेस शुरू किया था। उबर ईट्स ने पिछले पांच महीने में 2,197 करोड़ रुपये का घाटा होने की जानकारी दी थी। इसके प्लेटफॉर्म पर 41 शहरों के 26,000 रेस्टोरेंट लिस्टेड हैं। दूसरी ओर जोमैटो के रेस्टोरेंट डिस्कवरी और फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर 24 देशों के 15 लाख रेस्टोरेंट के बारे में जानकारी उपलब्ध है। कंपनी हर महीने करीब 7 करोड़ यूजर को सर्विस देती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस अधिग्रहण के बाद जोमैटो, उबर ईट्स के कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। करीब 100 कर्मचारियों को या तो दूसरे कारोबार में शिफ्ट करेगी या फिर निकाल दिया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1