IRCTC

IRCTC की नई बीटा वेबसाइट से होगी तत्काल टिकट बुक, कर लें ये दो काम

IRCTC ने हाल ही में अपनी नई वेबसाइट का बीटा वर्जन लॉन्च किया है। नई वेबसाइट के डिजाइन से लेकर फीचर्स तक को अपग्रेड किया गया है। भारतीय रेलवे की नई वेबसाइट को फिलहाल टेस्टिंग के लिए लॉन्च किया गया है। इसके जरिए आप रेगुलर के साथ-साथ तत्काल टिकट भी बुक कर सकते हैं। अगर, आप पहली बार इस नई वेबसाइट में लॉग-इन करेंगे तो आपको पहले कुछ वेरिफिकेशन प्रक्रिया करनी होगी। इसके बाद आप आसानी से टिकट बुक कर पाएंगे।

आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट को यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए इसमें कई सेक्शन को एक साथ इंटिग्रेट किया गया है, ताकि यूजर्स को एक ही जगह सारी जानकारी मिल सके। नई बीटा वेबसाइट में यूजर्स आसानी से नेविगेशन कर सकते हैं। यही नहीं, इसकी सिक्योरिटी को भी बेहतर बनाया गया है।

सबसे पहले करें ये काम
पहली बार IRCTC की नई बीटा वेबसाइट में लॉग-इन करने के बाद आपको अपना ई-मेल अड्रेस और मोबाइल नंबर वेरिफाई करवाना होगा। बिना वेरिफिकेशन के आप नई वेबसाइट से कोई भी टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। एक बार वेरिफिकेशन हो जाएगा इसके बाद ही इस नई वेबसाइट को आप एक्सेस कर पाएंगे।

इसके लिए आपको लॉग-इन करने के बाद राइट साइड में दिए गए यूजर आईडी वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
यहां My Profile में जाकर Authenticate Use वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
अगर आपका आधार कार्ड वेरिफाईड या लिंक्ड है तो यहां दिख जाएगा।
नहीं तो आपको अपने आधार कार्ड की डिटेल दर्ज करके ऑथेंटिकेट करना होगा।
तत्काल टिकट के लिए आधार ऑथेंटिकेशन है जरूरी
भारतीय रेलवे के नए नियम के मुताबिक, बिना आधार ऑथेंटिकेशन के आप अपने IRCTC अकाउंट से तत्काल टिकट नहीं बुक कर सकते हैं। अगर, आपके अकाउंट के साथ आधार कार्ड लिंक है और आपने पहले ही उसे ऑथंटिकेट किया है तो आप आसानी से तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं। अगर, आपने अपने अकाउंट के साथ आधार को ऑथेंटिकेट नहीं किया है तो आप नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके इसे ऑथंटिकेट कर पाएंगे।

नई वेबसाइट पर जाने के बाद आपको सबसे पहले लॉग-इन करना होगा।
इसके बाद दाईं ओर ऊपर दिए गए User ID पर क्लिक करना होगा।
फिर माई प्रोफाइल में जाने के बाद ऑथेंटिकेट यूजर पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपके आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP रिसीव होगा।
OTP वेरिफाई करने के बाद आधार कार्ड ऑथेंटिकेट करना होगा।
फिर आप नई वेबसाइट से तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – BSNL का नया ऑफर, 200Mbps की स्पीड से चलेगा इंटरनेट, मिलेगा 5000GB डेटा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1