कांग्रेस की मांग- बढ़ी हुई बिजली दरों को तत्काल वापस ले योगी सरकार

प्रदेश में बिजरी की दरों में बढ़ोतरी को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस ने भी प्रदेश स्तर पर चार दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया था। कांग्रेस प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान को व्यापक जनसमर्थन हासिल हुआ है। लाखों लोगों ने संगठन के हर स्तर पर कराए गये हस्ताक्षर अभियान में सरकार से बिजली मूल्य में हुई बढ़ोतरी को वापस लिये जाने के लिए कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे अभियान में अपनी भागीदारी निभाई।

उन्होंने कहा कि इसे लेकर 6 सितम्बर को प्रदेश के सभी जनपदों के मुख्य बाजारों में शाम को लालटेन जुलूस निकाला गया तथा 7, 8 एवं 9 सितम्बर को जिला, तहसील, ब्लाक एवं वार्ड स्तर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से विद्युत मूल्य बढ़ोत्तरी के खिलाफ जनसमर्थन हासिल करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जो पूरी तरह सफल रहा।

आज पूरे प्रदेश में हर क्षेत्र में मंदी छायी हुई है। लोगों की नौकरियां जा रही हैं, रोजगार समाप्त हो रहे हैं, नए रोजगारों का सृजन नहीं हो रहा है। युवा नौकरियां पाने के लिए दर-दर भटक रहा है, समाज में हताशा और निराशा व्याप्त हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी की गलत आर्थिक नीतियों के चलते आज पूरा देश आर्थिक कठिनाइयों एवं भीषण मंहगाई से जूझने के लिए विवश है। वहीं, दूसरी तरफ प्रदेश सरकार ने कराह रही जनता पर बिजली मूल्य में बढ़ोत्तरी करके एक और बोझ लाद दिया है। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहा है। देश और प्रदेश की बीजेपी सरकार सिर्फ इवेन्ट मैनेजमेन्ट करके आम जनता का ध्यान भटकाने में जुटी है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि इसके अलावा जनपद रायबरेली, सिद्धार्थनगर, बस्ती, गोरखपुर, गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुरखीरी, सुलतानपुर, अम्बेडकरनगर सहित प्रदेश के समस्त जिलों एवं समस्त ब्लाकों व अधिकतर वार्डों में हस्ताक्षर अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया गया। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि जनता के हित में बढ़े हुई बिजली की दरों को तुरंत वापस लिया जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1