Prominent Names Missing

Yogi 2.0 Cabinet: कई बड़े चेहरे बाहर, विधायक बनने के बाद भी नहीं बनाए गए मंत्री,जानें वजह

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। उनके साथ दो डिप्टी सीएम सहित 52 मंत्रियों ने भी सरकार चलाने की तैयारी की, लेकिन कई बड़े चेहरे चुनाव जीतने के बाद भी सरकार से बाहर हैं। आज योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) उत्तर प्रदेश में अपने दूसरे कार्यकाल के लिए लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 52 मंत्रियों के साथ शपथ ली।


योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार 2.0 में छह बड़े चेहरों के साथ मोहसिन रजा को सरकार में शामिल नहीं किया गया है। योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सतीश महाना, श्रीकांत शर्मा, सिद्धार्थनाथ सिंह, महेन्द्र सिंह तथा नीलकंठ तिवारी को इस बार सरकार में जगह नहीं मिली है। इनके साथ ही कैबिनेट मंत्री रहे आशुतोष टंडन ‘गोपाल जी’ तथा राज्य मंत्री मेहसिन रजा को योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार 2.0 में शामिल नहीं किया गया है। सतीश महाना (Satish Mahana) कानपुर के महाराजपुर, श्रीकांत शर्मा मथुरा, सिद्धार्थनाथ सिंह इलाहाबाद पश्चिम आशुतोष टंडन ‘गोपाल जी’ तथा नीलकंठ तिवारी ने वाराणसी दक्षिणी विभानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की है। महेन्द्र सिंह तथा मोहसिन रजा विधानसभा परिषद के सदस्य हैं।
इनके साथ ही कैबिनेट मंत्री रहे जय प्रताप सिंह तथा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रहे अशोक कटारिया को भी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है। इनके साथ कैबिनेट मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री तथा रमापति शास्त्री के साथ राज्य मंत्री अतुल गर्ग, श्रीराम चौहान, जय कुमार जैकी, अनिल शर्मा, सुरेश पासी, चौधरी उदय भान सिंह, रामशंकर सिंह पटेल, नीलिमा कटियार, महेश गुप्ता तथा जीएस धर्मेश को भी इस बार मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है।

मोहसिन रजा की जगह मुस्लिम चेहरे के रूप में दानिश आजाद अंसारी को मौका मिला है। मोहसिन रजा की जगह राज्य मंत्री बने दानिश आजाद अंसारी ने लखनऊ विश्विद्यालय से बीकॉम और फिर मास्टर ऑफ क्वालिटी मैनेजमेंट व मास्टर ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की है। युवा चेहरा और बुलंद आवाज वाले अंसारी छह वर्ष तक भाजपा से जुड़े छात्र संगठन यानी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता रहे। 2017 में उनको उर्दू भाषा समिति का सदस्य बनाया गया। 2022 के चुनाव से ठीक पहले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का महामंत्री बनाया गया।
बलिया के रहने वाले दानिश ने लखनऊ में पढ़ाई की है। दानिश आजाद अंसारी मूल रूप से बलिया के बसंतपुर के रहने वाले हैं। 32 वर्षीय दानिश ने 2006 में लखनऊ यूनिवर्सिटी से बी.कॉम की पढ़ाई पूरी की। दानिश ने खुलकर युवाओं के बीच एबीवीपी के साथ-साथ भाजपा और आरएसएस के लिए माहौल बनाया। इसमें भी खासतौर पर मुस्लिम युवाओं के बीच में वह काफी सक्रिय रहे।

योगी कैबिनेट 2.0 में जगह बनाने नाकाम रहे ये पुराने चेहरे

  1. दिनेश शर्मा, उपमुख्यमंत्री
  2. सतीश महाना
  3. श्रीकांत शर्मा
  4. सिद्धार्थ नाथ सिंह
  5. राम नरेश अग्निहोत्री
  6. मोहसिन रजा
  7. रमा पति शास्त्री
  8. नीलकंठ तिवारी
  9. अतुल गर्ग
  10. आशुतोष टंडन
  11. जय प्रताप सिंह
  12. अशोक कटारिया
  13. डा महेंद्र सिंह
  14. श्री राम चौहान
  15. जय कुमार जैकी
  16. अनिल शर्मा
  17. सुरेश पासी
  18. चौधरी उदय भान सिंह
  19. रामशंकर सिंह पटेल
  20. नीलिमा कटियार
  21. महेश गुप्ता
  22. जीएस धर्मेश
बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1