Corona से विश्व भर में 38.21 लाख लोग संक्रमित,2.67 लाख से ज्यादा मौतें

Coronavirus का कहर अब पूरी दुनिया पर तेजी से बढ़ता जा रहा है। दुनियाभर में करीब 38 लाख लोग Coronavirus से संक्रमित हैं। वहीं दुनिया में Corona से मौत का आंकड़ा 2 लाख 65 हजार को पार कर गया है। अकेले America में पिछले 24 घंटों में करीब 2500 लोगों की मौत हुई है। आंकड़ों के अनुसार दुनिया भर में कुल 38,15,561 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं दुनिया में Corona से मरने वालों की संख्या 267,469 हो गई है।

संयुक्त राष्ट्र और साझेदार एजेंसियों ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख द्वारा की गई अपील पर और अधिक असुरक्षित देशों पर विशेष ध्यान केंद्रित करने और खाद्य असुरक्षा और हिंसा से निपटने के लिए COVID-19 महामारी से लड़ने के लिए 6.7 अरब डॉलर की वैश्विक अपील शुरू की है।

थाईलैंड ने शुक्रवार को 8 नए Coronavirus मामलों की सूचना दी है।इ सको मिलाकर थाईलैंड में Corona के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3000 हो गई है। यहां अब तक 55 लोगों की Coronavirus के कारण मौत हो चुकी है।

चीन में 7 मई को Coronavirus का एक मामला सामने आया है। एक दिन पहले यहां दो मामले सामने आए थे। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने इसकी जानकारी दी है। दुनिया भर में Coronavirus के मामले बढ़कर 38 लाख से अधिक हो गए हैं। जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किए गए नवीनतम आंकड़ों के अनुसार दुनिया भर में कुल 38,15,561 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं दुनिया में Corona से मरने वालों की संख्या 267,469 हो गई है।

पाकिस्तान ने गुरुवार को घोषणा की कि वह 9 मार्च से जारी देशव्यापी Lockdown से धीरे-धीरे बाहर निकलने की तैयारी कर रहा है। PM इमरान खान ने कहा कि Lockdown से मजदूरों, छोटे व्यापारियों और आम लोगों को बुरी तरह प्रभावित किया गया है। पाकिस्तान में Coronavirus के मामले 24,954 तक पहुंच गए। इस बीच Coronavirus की मौत का आंकड़ा 593 हो गया।
America में Coronavirus का कहर बढ़ता जा रहा है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक America में America में पिछले 24 घंटों में 248 लोगों की मौत हुई है। इससे वहां मौत का आंकड़ा बढ़कर 75,543 हो गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1