coronavirus Cases in Europe

दुनिया में नहीं थम रहीं कोविड से मौतें, ब्राजील में 1,324 और रूस में 799 लोगों की गई जान

दुनिया के कई मुल्‍कों में Corona के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 19.31 करोड़ हो गया है जबकि महामारी से 41.43 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। रूस और Brazil में Corona से होने वाली मौतें नहीं थम रही हैं जबकि अमेरिका में फिर दैनिक मामले तेज गति से बढ़ने लगे हैं। वहीं बांग्लादेश ने Corona संक्रमण की रोकथाम के लिए अब तक के सबसे गंभीर राष्ट्रव्यापी Luckdown की घोषणा की है।

अमेरिका में बढ़ने लगे केस

कोरोना महामारी की 2 लहरों का सामना कर चुके अमेरिका में फिर दैनिक मामले तेज गति से बढ़ने लगे हैं। यहां बीते 24 घंटे के दौरान 67 हजार से ज्यादा नए मामले पाए गए। करीब 3 माह बाद एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में नए मरीज मिले हैं। अमेरिका में Corona के डेल्टा वैरिएंट के चलते नए मामलों में बढ़ोतरी बताई जाती है। अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के सैन फ्रांसिस्को शहर में नए मामलों में तेज उछाल दर्ज किया जा रहा है।

टोक्यो में मिले 1,128 नए केस

रिपोर्ट के अनुसार, जापान की राजधानी टोक्यो में बीते 24 घंटे के दौराना Corona संक्रमण के 1,128 नए मामले पाए गए। ओलिंपिक खेलों की मेजबानी कर रहे इस शहर में गुरुवार को 1,979 केस मिले थे। गत जनवरी के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में नए मामले पाए गए थे। टोक्यो में शुक्रवार को ओलिंपिक खेलों को उद्घाटन हुआ।

रूस में 799 लोगों की मौत, बांग्‍लादेश में सख्‍ती
रूस में भी Corona से होने वाली मौतों पर लगाम नहीं लग पा रही है। रूस में शनिवार को 23,947 नए मामले दर्ज किए गए जबकि 799 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों का कहना है कि रूस में डेल्टा वैरिएंट के चलते मामले बढ़ रहे हैं। वहीं बांग्लादेश ने मामलों की रोकथाम के लिए अब तक का सबसे गंभीर राष्ट्रव्यापी Luckdown की घोषणा की है। यह लॉकडाउन 5 अगस्त तक जारी रहेगा।

ब्राजील में 1,324 लोगों की मौत
ब्राजील में भी Corona के मामलों में भारी उछाल दर्ज किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक Brazil में पिछले 24 घंटों के भीतर Corona के 108,732 मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 19,632,443 हो गया है। Brazil में बीते 24 घंटे में 1,324 लोगों की मौत हुई है जिसके साथ ही महामारी से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 548,340 हो गई है। हालांकि प्रकोप की शुरुआत के बाद से 1.833 करोड़ से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1