पंजाब में 1 जुलाई से ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना’ के तहत 52 लाख महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी, और दलित महिलाओं को 1,500 रुपये दिए जाएंगे. 35 लाख लाभार्थियों के लिए कार्ड पहले ही जारी किए जा चुके हैं. पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मंगलवार (2 जून) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि पंजाब में महिलाओं को 1 जुलाई से एक हजार रुपए महीना मिलने शुरू हो जाएंगे. इसके लिए 18 साल से ऊपर की लगभग 37 लाख महिलाओं के कार्ड बन चुके हैं. इस योजना की लाभार्थी महिलाओं की संख्या लगभग 52 लाख है. जिन महिलाओं ने इसके लिए अप्लाई किया है उनके चाहे कार्ड भी अभी नहीं बने हों उन्हें भी पैसे उनके खातों में जाना शुरू हो जाएंगे कार्ड चाहे बाद में बन जाएं.
पंजाब बजट 2026–27 में मान सरकार ने इस योजना की घोषणा की थी
सहायता राशि महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी के जरिए भेजी जाएंगी
18 और इससे अधिक उम्र की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होंगी
वही महिलाएं पात्र होगीं जो पंजाब की निवासी होंगी
पात्र महिलाओं की न्यूनतम उम्र 18 साल होनी चाहिए
पात्र महिलाओं का बैंक अकाउंट आधार कांड से लिंक होने चाहिए

