Jamaat में शामिल महिलाएं देश के लिए खड़ा कर सकती हैं संकट

निजामुद्दीन स्थित मरकज में हुए कार्यक्रम में शामिल देश-विदेश के जमातियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई थीं। हालांकि, क्राइम ब्रांच से लेकर अन्य सभी जांच एजेंसियां देशभर में पुरुषों की तलाश तो कर रही हैं, लेकिन इन महिला जमातियों से अंजान बनी हुई हैं। ऐसे में यह महिलाएं देश के लिए बड़ा संकट खड़ा कर सकती हैं।

दरअसल Jamaat में ये महिलाएं पिता, भाई या बेटे के साथ शामिल होती हैं। इस Jamaat को मस्तूरात की Jamaat कहा जाता है, जिसमें महिला और पुरुष दोनों होते हैं। Jamaat में जाने वाले पुरुष मस्जिद में रुकते हैं, जबकि महिलाएं मस्जिद के आसपास के किसी घर में। लॉकडाउन के दौरान निजामुद्दीन स्थित Tablighi मरकज से जो जमाती मिले थे। उसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। इसमें देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही विदेश से भी महिलाएं आई थीं। Tablighi मरकज में शामिल लोगों में Corona की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस की जांच फिलहाल पुरुष जमातियों पर टीकी है, उनका ध्यान महिला जमातियों पर नहीं गया है।

जमात से जुड़े हुए अब्दुल सईद ने बताया कि निजामुद्दीन स्थित मरकज में महिलाओं के ठहरने के लिए एक अलग से बड़ा हॉल बना हुआ है, वहां पर पुरुषों का प्रवेश प्रतिबंधित है। मरकज से मस्तूरात की तीन दिन, 40 दिन और दो महीने की जमातें देश-विदेश में जाती हैं। मार्च महीने में बहुत सी विदेशी मस्तूरात की जमातें दिल्ली में भी आई हुई हैं। यह जमातें दिल्ली की विभिन्न मस्जिदों में रुकी हुई थीं, वहीं कुछ जमातें मरकज में भी रुकी थीं। जिस वक्त मरकज को सील किया गया, उस दौरान महिलाओं को भी क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस के पास अभी पुख्ता जानकारी नहीं है कि क्वारंटाइन सेंटरों में कितनी जमाती महिलाओं को रखा गया है।

बताया जा रहा है कि जमात में रहते हुए यह महिलाएं कितनी महिलाओं से मिलीं, यह भी पता लगाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। जमात में जाने वाली महिलाएं पर्दे में रहती हैं, किसी गैर मर्द के सामने वह अपने चेहरे का नकाब तक नहीं हटाती हैं। मस्तूरात जमात की महिलाएं जहां पर रुकती हैं, वहां मोहल्ले की महिलाएं आती हैं, जिन्हें जमात की महिलाएं इस्लाम की बातें बताती हैं।

जमात में शामिल किसी महिला को Corona है या नहीं इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है, लेकिन अगर किसी महिला को Corona हुआ तो वह किस किस से मिली उसके बारे में पता लगाना स्वास्थ्य विभाग के साथ ही पुलिस के लिए चुनौती साबित होगा। यही नहीं इससे देशभर में Corona के मरीजों की कितनी बड़ी संख्या सामने आ सकती है, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1