बिहार के रहने वाले मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 2-2 लाख रुपये -CM नीतीश

दिल्ली अग्निकांड की घटना पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जाहीर किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एलान किया है कि इस घटना में बिहार के रहने वाले जिन भी व्यक्ति की मौत हुई है उन्हें दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे। इनमें परिजनों को एक-एक लाख रूपये श्रम विभाग की तरफ से और एक-एक लाख रूपये मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की गई है।

सीएम नीतीश ने साथ ही एलान किया कि बिहार के घायल लोगों के इलाज के लिए पुरी व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त, संयुक्त श्रम आयुक्त के साथ अन्य वरीय अधिकारियों को स्थिति का निरीक्षण लेने के लिए निर्देश दिये गये है।
दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में भीषण अग्निकांड में अब तक 43 लोगों की जानें जा चुकी हैं।

मृतकों में कई लोग बिहार के मूल निवासी बताए जा रहे हैं। बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने दिल्ली में कहा कि मुझे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां भेजा है। उन्होंने कहा कि इस अग्निकांड में मारे गए लोगों को हमारी सरकार 2-2 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर देगी। जिसमें एक लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से और एक लाख रुपये श्रम विभाग की ओर से दिए जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1