Guru Purnima 2021

गुरु पूर्णिमा पर अपनाएं ये उपाय, जीवन में मिलेगी सफलता

Guru Purnima 2021: भारतीय परंपरा और हिंदू धर्म में गुरू का स्थान ईश्वर से भी ऊंचा माना गया है क्योकिं गुरू के ज्ञान के माध्यम से ही हम ईश्वर को प्राप्त कर सकते हैं, इसलिए हिंदू धर्म में गुरू की पूजा के दिन का विधान है। आषाढ़ मास की पूर्णिमा को हिंदू धर्म में Guru Purnima के रूप में भी जाना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। इस वर्ष Guru Purnima 24 जुलाई दिन शनिवार को पड़ रही है। इस दिन गुरू वंदना के साथ कुछ ऐसे उपाय भी हैं, जिनको अपनाने से आपके जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाएंगे और जीवन में सफलता और समृद्धि की प्राप्ति होगी।

1-गुरू पूर्णिमा का दिन गुरू और छात्रों का दिन होता है। इस दिन ऐसे छात्र जिनका पढ़ने में मन नहीं लगता है, उनको Guru Purnima के दिन गीता का पाठ करना चाहिए और गाय की सेवा करनी चाहिए। ऐसा करने से अध्ययन में आ रही समस्या समाप्त हो जाएगी।

2- Guru Purnima के दिन पर पीपल के पेड़ की जड़ में मीठा जल डालना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों के लिए को धन-धान्य से परिपूर्ण कर देती हैं।

3- दाम्पत्य जीवन में समस्या आ रही हो तो Guru Purnima को पति-पत्नी मिलकर चंद्रमा का दर्शन करें और दूध का अर्घ्य प्रदान करें। ऐसा करने से उनके दाम्पत्य जीवन में आने वाली समस्या दूर होती है।

4- Guru Purnima के दिन सांय काल में तुलसी के पेड़ के पास घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

5- Guru Purnima के दिन बुजुर्ग व्यक्ति का अपमान नहीं करना चाहिए। इस दिन मांस-मदिरा आदि तामसिक चीजों का सेवन न करें। ऐसा करने से गुरू की कृपा प्राप्त होने में समस्या आने लगती है।

6- ज्ञान की वृद्धि के लिए इन मंत्रों का जाप करना चाहिए

ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:।

ॐ गुं गुरवे नम:।

ॐ बृं बृहस्पतये नम:।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1