Kisan Andolan

टिकैत का बड़ा एलान,करनाल में जारी रहेगा किसानों का आंदोलन

हरियाणा के Karnal में किसानों का आंदोलन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कल से ही किसान लघु सचिवालय के बाहर डटे हुए हैं। जबकि प्रशासन किसानों को वहां से हटाने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है। इसी बीच खबर है कि बुधवार को भी किसान नेताओं और करनाल प्रशासन के बीच हुई Meeting में कोई नतीजा नहीं निकला। प्रशासनिक अधिकारियों ने SDM आयुष सिन्हा को बर्खास्त करने से इनकार कर दिया है। वहीं, बैठक से निकलने के बाद BKU नेता Rakesh Ticket ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता विफल रही, लेकिन धरना जारी रहेगा।

Rakesh Tikait ने कहा कि आज अधिकारियों के साथ तीन घंटे तक बैठक हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। जबकि कल भी दो घंटे मीटिंग हुई थी। उन्होंने कहा कि वो SDM आयुष सिन्हा के खिलाफ मुकदमा लिखने और उन्हें सस्पेंड करने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में हमारा धरना जारी रहेगा। उनकी मानें तो इस धरने में यूपी और पंजाब से भी लोग आएंगे। जबकि दिल्ली का धरना पहले की तरह ही जारी रहेगा। Rakesh Tikait ने कहा कि वे अब यहां पर भी मोर्चा खोल देंगे। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपी SDM आयुष सिन्हा के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा। उनकी मानें तो सचिवालय ही धरना स्थल रहेगा। पर सचिवालय का काम भी चलता रहेगा। साथ ही आम आदमी को कोई तकलीफ न हो इसका ध्यान रखा जाएगा।

हमारी दूसरे दिन की बातचीत असफल रही
वहीं, योगेंद्र यादव ने कहा कि हमे अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है हमारी दूसरे दिन की बातचीत असफल रही। सरकार की असंवेदनशीलता में रत्ती भर भी परिवर्तन नहीं आया है। किसानों की मांग थी SDM आयुष सिन्हा पर 307 और 302 का मुकदमा दर्ज हो। पर सरकार कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस अफसर ने आदेश दिया था उसे बर्खास्त किया जाए, पर सरकार सस्पेंड करने को तैयार नहीं है। मतलब इसके पीछे CM मनोहर लाल खट्टर का हाथ था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1