राष्ट्रीय जनता दल विधायक तेजप्रताप ने दावा किया है कि उन्हें Kapil Sharma के कामेडी शो से बुलावा आया है। अब उन्हें टिकट का इंतजार है। टिकट मिलते ही शो में शिरकत के लिए वह रवाना हो जाएंगे। Lalu Prasad के ठेठ अंदाज में बिहार की राजनीति में अपनी पहचान बनाने वाले TejPratap ने मीडिया के सवालों पर स्वीकार किया कि उन्हें कपिल शर्मा ने बुलाया है। यह कामेडी शो सोनी नेटवर्क पर प्रसारित होता है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री Lalu Prasad Yadav के बड़े बेटे TejPratap किसी कामेडी शो में पहली बार हिस्सा लेंगे। इसके पहले उन्होंने फिल्मों में काम करने की भी तैयारी की थी, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ पाई।
लालू के समझाने के बाद पटरी पर लौटे तेजप्रताप
राजद की लाइन से दायें-बायें चल रहे विधायक TejPratap Yadav पर लालू प्रसाद के समझाने का असर दिखने लगा है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से नाराज होकर पार्टी के कार्यक्रमों में भागीदारी नहीं करने का ऐलान करने वाले TejPratap शनिवार को अचानक राजद कार्यालय पहुंचे। उस वक्त जगदानंद भी कार्यालय में ही मौजूद थे। हालांकि दोनों के बीच बात-मुलाकात नहीं हो सकी। तेजप्रताप राष्ट्रीय अध्यक्ष Lalu Prasad के चैैंबर में बैठे रहे। पदाधिकारियों से मिले। मीडिया से भी बात की। सबकुछ पूर्ववत रहा। इसे आलाकमान के समझाने का असर बताया जा रहा है।
तेवर वही थे पर तल्खी गायब थी
महज दो दिन पहले तक उत्तराधिकार के बंटवारे में महाभारत की तर्ज पर पांच ग्राम की मांग करने वाले TejPratap के तेवर में तल्खी नहीं थी। अपने चहेते आकाश यादव के जाने का गम भी नहीं दिखा। मीडिया के सवालों पर कहा कि पार्टी में लोकतंत्र है। लोगों का आना-जाना लगा रहता है। TejPratap ने आकाश के बदले छात्र राजद के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गगन कुमार एवं उनकी टीम से भी मुलाकात की। इस दौरान राजद के विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह भी थे।