smriti irani

नितिन नवीन की टीम में कौन-कौन होगा शामिल? नई टीम के सामने क्या-क्या चैलेंज?जानें किसे मिलेगी जगह?

आज किसी भी वक्त नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक नई टीम में युवा और अनुभवी चेहरों के बीच संतुलन बनाने की होगी कोशिश होगी। सबसे बडी़ बात ये है कि नितिन नवीन की नई टीम में महिलाओं को 33 परसेंट आरक्षण मिलेगा यानी नई टीम में 33 परसेंट महिला पदाधिकारी होंगे।

किसे मिलेगी जगह?
सूत्रों के मुताबिक कई महामंत्रियों की छुट्टी होगी। विनोद तावड़े, सुनील बंसल नितिन नवीन की टीम में रहेंगे। स्मृति ईरानी को नितिन नवीन की टीम में जगह मिलेगी, उन्हें महामंत्री बनाया जाएगा। नितिन नवीन की टीम में हरीश द्विवेदी महामंत्री बनेंगे। हरीश द्विवेदी ब्राह्मण चेहरा होंगे। वहीं, हाल के Gen-Z आंदोलन को देखते हुए बीजेपी की नई टीम में युवा चेहरों को जिम्मेदारी मिल सकती है ताकि युवाओं की भावना को सही तरीके से समझा जा सके और उस हिसाब से रणनीति बनाई जा सके।

स्मृति ईरानी को नितिन नवीन की टीम में जगह मिलेगी, महामंत्री बनाया जाएगा।
विनोद तावड़े, सुनील बंसल नितिन नवीन की टीम में रहेंगे।
नितिन नवीन की टीम में हरीश द्विवेदी महामंत्री बनेंगे, हरीश द्विवेदी ब्राह्मण चेहरा हैं।
नितिन नवीन की टीम में संजय भाटिया को भी जगह, संजय भाटिया ABVP से जुड़े रहे हैं।
नितिन नवीन की नई टीम के सामने चैलेंज।
नई टीम के सामने क्या-क्या चैलेंज?
नितिन नवीन की इस नई टीम का सबसे पहला चैलेंज 2027 है। 2027 में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश और गुजरात समेत कई राज्यों में चुनाव के बिगुल बजने वाले हैं। सबसे कड़ा चुनाव यूपी का है और मौजूदा हालात को देखते हुए नितिन नवीन की टीम में फेरबदल को बेहद अहम माना जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1